Dhanteras 2022: धनतेरस पर इस साल बन रहे पांच शुभ योग; जानें, किस चीज की खरीदारी कब करें तो होगा शुभ
Dhanteras 2022 इस बार धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जायेगा। कहीं-कहीं यह 22 व 23 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है। धनतेरस पर इस बार पांच शुभ संयोग बन रहे हैं साथ ही ग्रहों की स्थिति भी शुभ है। किस चीज की खरीदारी कब करें तो शुभ होगा जानें...

रांची, जासं। Dhanteras 2022 इस बार धनतेरस पर पांच शुभ संयोग बन रहे हैं, साथ ही ग्रहों की स्थिति भी शुभ है। इन 5 शुभ योग में बनेगा धनतेरस, अभिजीत मुहूर्त,अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, एंद्र योग और शनि मार्गी होकर बना रहा शुभ योग। धनतेरस के दिन रोग बीमारी से मुक्ति के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और दीर्घ आयु के लिए यमदेव के नाम का दीया जलाया जाता है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा की जाती है।
धनतेरस तिथि आरंभ
आचार्य प्रणव मिश्रा बताते हैं कि इस बार धनतेरस 22 को मनाया जायेगा। कहीं-कहीं यह 22 व 23 अक्टूबर को भी मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 2 मिनट पर और समापन 23 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 03 मिनट पर है।
23 अक्टूबर के दिन धनतेरस के ये शुभ योग का संयोग
- 1.सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन रहेगा।
- 2. अमृत सिद्धि योग : अपराह्न 02:34 से शुरू होकर दूसरे दिन प्रात 06:35 तक होगा।
- 3. एंद्र योग : शाम 4 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस के दिन ग्रहों का संयोग
- तुला राशि में सूर्य, शुक्र और केतु,
- कन्या में बुध और चंद्र,
- मेष में राहु,
- मीन में गुरु,
- मकर में शनि और
- मिथुन में मंगल गोचर है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:59 से अपराह्न 12:46 तक।
- विजय मुहूर्त: अपराह्न 02:18 से 03:05 तक।
- बृष लग्न में शाम 6: 45 से 08 : 20 रात्रि को अच्छा मुहूर्त है।
प्रापर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त
सुबह 8 से लेकर 9 बजे तक। दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक। शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक।
वाहन की बुकिंग और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
दोपहर 12 बजकर 1 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद 2 बजे से 2 बजकर 50 मिनट तक। इसके साथ ही 3 बजकर 4 बजकर 30 मिनट तक।
सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त
सुबह- 8 से 9 बजे तकदोपहर- 12 बजे से लेकर शाम 4 बजकर 20 मिनट तकशाम- 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त
सुबह- 8 से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। रात- 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
फर्नीचर सहित अन्य चीजें खरीदने का शुभ मुहूर्त
दोपहर- 12 बजे से 2 बजे तक। दोपहर- 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। शाम- 5 बजे से लेकर 7 बजकर 20 मिनट तक।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।