विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में खुलेगा झारखंड का पहला एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कॉलेज, 12वीं पास छात्रों के लिए मौका

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:26 PM (IST)

झारखंड के धनबाद में जल्द ही एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा, जो राज्य का एकमात्र ऐसा संस्थान होगा। इसके संचालन ...और पढ़ें

बरवाअड्डा हवाई अड्डा परिसर में खुलेगा यह कालेज, वैन्योर एयर प्राइवेट लिमिटेड से करार। (विजुअल: एआई)

बरवाअड्डा हवाई अड्डा परिसर में खुलेगा यह कालेज, वैन्योर एयर प्राइवेट लिमिटेड से करार। (विजुअल: एआई)

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड का एकलौता एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कालेज धनबाद में खाेलने की तैयारी कर ली गई है। इसको लेकर राज्य सरकार ने नई दिल्ली के संस्थान वैन्योर एयर प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है जिसके जिम्मे छात्रों को प्रशिक्षण देने से लेकर संस्थान से संबंधित तमाम प्रशासनिक कार्य रहेंगे।

इंस्टीच्यूट खोलने के लिए डीजीसीए की अनुमति आवश्यक है और इसके लिए राज्य सरकार की ओर से प्रयास जारी हैं। इसी महीने इस संदर्भ में वार्ता होने की संभावना है। शिक्षण से लेकर प्रशिक्षण कार्य तक का निष्पादन पूरी तरह से वैन्योर एयर प्राइवेट लिमिटेड के जिम्मे होगा। पढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर एयरपोर्ट परिसर में उपलब्ध भवनों से पूरा होने की उम्मीद है।

छात्रों को रखने के लिए हास्टल का निर्माण अथवा इसके लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी से बातचीत की जिम्मेदारी चयनित एजेंसी वैन्योर एयर प्राइवेट लिमिटेड की होगी। इस संस्थान के संचालन को लेकर राज्य सरकार ने डीजीसीए के पदाधिकारियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अगले एक-दो माह में सरकार के प्रयासों का असर धरातल पर दिखने लगेगा।

12वीं पास छात्रों के लिए मौका

एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग के तहत 12वीं पास छात्रों के लिए एक बेहतर अवसर मुहैया कराता है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ पढ़े छात्रों का ही नामांकन होगा। इसके लिए 12वी में कम से कम 50 फीसदी अंक की अनिवार्यता होगी।

इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र विभिन्न एयरक्राफ्ट कंपनियों में काम कर सकते हैं। इसके तहत मेकैनिकल स्ट्रीम के तहत विमान के इंजन, एयरफ्रेम और यांत्रिक हिस्सों का काम सिखाया जाता है। दूसरी ओर इससे जुड़ी एवियनिक्स पाठ्यक्रम के तहत विमान के इलेक्ट्रिकल सिस्टम, रेडियो, नेविगेशन और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच का प्रशिक्षण दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- डालटनगंज एयरपोर्ट से चमकेगा लातेहार, हवाई कनेक्टिविटी से नेतरहाट-बेतला में पर्यटन को उड़ान

यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट से बोकारो स्टील प्लांट कर्मियों को राहत, अतिरिक्त ग्रेच्युटी वसूली पर रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।