दिल्ली एटीएस की बड़ी कार्रवाई, रांची से आइएसआइएस आतंकी को दबोचा
लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित इस्लामनगर से आइएसआइएस का आतंकी पकड़ा गया है। यह दिल्ली एटीएस की टीम की कार्रवाई है। दिल्ली एटीएस में दो आतंकियों को पकड़ा है इनमें एक दिल्ली और दूसरा रांची से पकड़ाया है। दिल्ली एटीएस की टीम ने अब तक डेढ़ साल के भीतर पूरे देश में करीब एक दर्जन आतंकियों को पकड़ा है। रांची से गिरफ्तार संदिग्ध का नाम अशहर दानिश है।

राज्य ब्यूरो, रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित इस्लामनगर के तबारक लॉज से आइएसआइएस का आतंकी पकड़ा गया है। यह दिल्ली एटीएस की टीम की कार्रवाई है। उधर पलामू से भी एक संदिग्ध को पकड़ा गया है।
दिल्ली एटीएस ने दो आतंकियों को पकड़ा है, इनमें एक दिल्ली और दूसरा रांची से पकड़ाया है। दिल्ली एटीएस की टीम ने अब तक डेढ़ साल के भीतर पूरे देश में करीब एक दर्जन आतंकियों को पकड़ा है।
रांची से गिरफ्तार संदिग्ध का नाम अशहर दानिश है। लॉज में उसने जो अपना आधार कार्ड दिया है, उसमें उसका पता बोकारो जिले के पेटरवार का है।आधार कार्ड में उसके पिता का नाम मजरुल हसन है।
सर्वाधिक गिरफ्तारी रांची के चान्हो क्षेत्र से हुई थी। रांची के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर इश्तियाक अहमद सहित पूर्व में गिरफ्तार सभी आतंकी दिल्ली एटीएस के अधीन न्यायिक हिरासत में हैं।
पूर्व में गिरफ्तार आतंकियों ने स्वीकारा था कि वे रांची के चान्हो में अपना ट्रेनिंग सेंटर खोलने वाले थे। राजस्थान में प्रशिक्षण के दौरान गिरफ्तार आतंकियों की निशानदेही पर ही रांची में भी गिरफ्तारी हुई थी।
पलामू के हुसैनाबाद से भी एक धराया, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई
संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के इसलामगंज मोहल्ले में छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है।
युवक वकील आलम का 22 वर्षीय पुत्र गुलशेर आलम उर्फ़ मुन्ना है। टीम उससे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी मनिहारी का काम करता है और उसके मोबाइल का आतंकियों के ग्रुप से जुड़े होने की सूचना है।
यह कार्रवाई रांची में संदिग्ध आतंकी असहर दानिश की गिरफ्तारी के बाद की गई है। पुलिस को आशंका है कि गुलशेर आलम के उससे या किसी अन्य आतंकी संगठन से संबंध हो सकते हैं।
फिलहाल जांच एजेंसियां उसके नेटवर्क और संपर्कों की तहकीकात में जुटी हैं। इस संबंध में अभी तक दिल्ली पुलिस या झारखंड एटीएस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।