Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deepika Kumari & Atanu Das Wedding: यहां देखें दीपिका और अतनु दास की शादी की खास तस्‍वीरें

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jul 2020 07:12 AM (IST)

    Deepika Kumari Atanu Das Wedding दो अंतरराष्‍ट्रीय तीरंदाज दीपिका और अतनु दास की शादी आज रांची में हो रही है। परिणय सूत्र में बंध रहे इस जोड़े को आशी ...और पढ़ें

    Hero Image
    Deepika Kumari & Atanu Das Wedding: यहां देखें दीपिका और अतनु दास की शादी की खास तस्‍वीरें

    रांची, जेएनएन। Deepika Kumari & Atanu Das Wedding दो अंतरराष्‍ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की शादी आज रांची में हो रही है। परिणय सूत्र में बंध रहे इस जोड़े को आशीर्वाद देने कई वीवीआइपी भी वैवाहिक स्‍थल पर पहुंचे हैं। रात 11 बजे सात फेरे के साथ ही अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास मंगलवार को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। वैवाहिक कार्यक्रम में कोविड 19 के कारण जारी गाइडलाइन का अनुपालन हो रहा है। अतनु के साथ महज सात बराती रांची पहुंचे हैं। दीपिका की ओर से 50 सराती कार्यक्रम स्‍थल पर मौजूद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीपिका कुमारी और अतनु दास को नवजीवन की बधाई दी।

    राज्‍यपाल, सीएम, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, महेंद्र सिंह धौनी सरीखी वीवीआइपी हस्तियां इस खास जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंच रही हैं। हालांकि अर्जुन मुंडा के दिल्‍ली में होने की खबर है। इधर धौनी के आने पर भी संशय है। वैंक्‍वेट हॉल में अतनु बरात लेकर पहुंच गए हैं। शादी की रस्मों के बीच वैवाहिक कार्यक्रम एक-एक कर संपन्न हो रहे हैं। दीपिका एवं अतनु दोनों ने आकर्षक परिधान पहने हैं। सबकी नजर इस अंतरराष्‍ट्रीय तीरंदाज जोड़े पर टिकी है। यहां देखें सीधे वैवाहिक स्‍थल से लाइव तस्‍वीरें।

    परिणय सूत्र में बंधे अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास और दीपिका, मोरहाबादी के वृंदावन बैंक्विट हॉल में हुई शादी

    अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास मंगलवार को रांची के मोरहाबादी स्थित वृंदावन बैंक्विट हॉल में हुए शादी समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। इस शादी समारोह में तकरीबन 6:15 बजे अतनु दास अपनी लग्जरी कार से बारात लेकर बैंक्वेट हॉल पहुंचे। बारात में चार पांच लोग ही बाराती थे। बाराती नृत्य करते हुए बैंक्वेट हॉल पहुंचे। बैंक्वेट हॉल के गेट पर दीपिका कुमारी के घर वालों ने उनका स्वागत किया।

    इसके बाद अतनु दास बैंक्विट हॉल के अंदर मंच पर चले गए थे। लेकिन बाद में दीपिका कुमारी की रिश्तेदार महिलाओं ने बताया कि अभी गेट पर होने वाली दूल्हे की रस्म बाकी है। इसके बाद अतनु दास की कार बुलाई गई और अतनु दास स्टेज से उठकर गेट पर आए। गेट पर अतनु अपनी गाड़ी में बैठ गए। तब अंदर से घर की महिलाएं पहुंचीं और तकरीबन आधे घंटे तक गेट पर रस्म अदा की गई।

    यह भी पढ़ें : Deepika Kumari Wedding: आज दीपिका के होंगे अतनु दास, पहुंची बरात, रात 11 बजे सात फेरे

    रस्म अदायगी के बाद अतनु दास को गोद में लेकर उन्हें अंदर तक ले जाया गया। जहां शादी की रस्में पूरी हुई। शादी के इस समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, हटिया के विधायक नवीन सिंह, डीजीपी एमबी राव, मेयर आशा लकड़ा और पद्मश्री अवार्ड विजेता अशोक भगत पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

    ये वीवीआइपी पहुंचे : सीएम हेमंत सोरेन, पद्मश्री अशोक भगत (विकास भारती ), आशा लकड़ा (मेयर रांची ), संजय सेठ, नवीन जायसवाल, डीजीपी एमवी राव