अंजुमन इस्लामिया के पूर्व अध्यक्ष हाजी निसार का निधन
रांची : अंजुमन इस्लामिया के पूर्व अध्यक्ष और हाजी निसार का रविवार को निधन हो गया। उनकी मौत
रांची : अंजुमन इस्लामिया के पूर्व अध्यक्ष और हाजी निसार का रविवार को निधन हो गया। उनकी मौत दिल्ली के मेदाता अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रांची के मेदांता में भर्ती रहने के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली मेदांता रेफर किया था। उनके निधन के बाद रांची समेत पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। हाजी निसार का पार्थिव शरीर विमान से रविवार को दिल्ली से राची एयरपोर्ट लाया जाएगा। रविवार को ही रातू रोड कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
अलग झारखंड बनने के बाद अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष चुने गए थे। इस दौरान उन्होंने समाज को काफी सेवाएं दी, जो आज भी लोगों की जुबान पर चर्चे में हैं। उनका कहना था कि समाज में दबे कुचलों के लिए हक की आवाज हर व्यक्ति को बनना चाहिए, ताकि जो गरीब असहाय हैं, उन्हें यह नहीं लगना चाहिए कि उनके हक और अधिकार के लिए बोलने वाला कोई नहीं है। राजनीतिक पार्टी बनाकर युवाओं को प्रोत्साहन :
हाजी निसार ने जनसाधारण पार्टी नामक राजनीतिक पार्टी का गठन किया था। इस पार्टी को संगठित करने के बाद कहा था कि उनका मकसद 2019 के विधानसभा चुनाव में वैसे सक्रिय मुसलमान प्रत्याशियों को दलगत चुनाव लड़ाना है, जिन्हें बड़ी पार्टियों से सहयोग नहीं मिलता। वे युवाओं को प्रोत्साहन देने काम कर रहे थे।
सैकड़ों लोगों ने जताया शोक
हाजी निसार के निधन पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष इबरार अहमद, मंजूर, मकसूद, शमीम, हाजी माशूक, मोहम्मद फारुक, प्रोफेसर रिजवान, मुजीब कुरैशी, फिरोज जिलानी, एदारा शरिया के संरक्षक मोहम्मद सईद, अकील उर रहमान, नेहाल अहमद ,डॉ. एम हसनैन, हाजी सरवर, आदिल रशीद, प्रोफेसर तारिक सज्जाद, शहजाद बबलू, मोहम्मद नकीब, शाह उमेर, मोहम्मद जुबेर सहित कई लोगों ने शोक जताया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।