Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छोटानागपुर महाराजा की पुत्री तृप्ति मंजरी देवी का कोरोना से निधन

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 29 Apr 2021 07:04 AM (IST)

    छोटानागपुर महाराजा दिवंगत चिंतामणी शरण नाथ शाहदेव की तृतीय पुत्री राजकुमारी तृप्ति मंजरी का निधन हो गया।

    Hero Image
    छोटानागपुर महाराजा की पुत्री तृप्ति मंजरी देवी का कोरोना से निधन

    संसू, रातू : छोटानागपुर महाराजा दिवंगत चिंतामणी शरण नाथ शाहदेव की तृतीय पुत्री राजकुमारी तृप्ति मंजरी देवी (61) का निधन मंगलवार की रात मेडिका हॉस्पिटल राची में इलाज के दौरान हो गया। राजकुमारी तृप्ति मंजरी कोरोना से संक्रमित थीं। उन्हें सास लेने में परेशानी के बाद विगत 15 अप्रैल को मेडिका में भर्ती कराया गया था। तृप्ति मंजरी देवी हटिया के पूर्व विधायक युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की बहन थी। बिजुआ स्टेट गोरखपुर में उनकी ससुराल थी। उनके पति कुंवर प्रशात देव बिजुआ स्टेट के राजा थे तथा बिजुआ हाउसमें रहते थे। तीन माह पूर्व कुंवर प्रशात देव की भी मृत्यु हो चुकी है। पति की मृत्यु के बाद से ही उनको गहरा सदमा लगा था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से बड़ी बहन राजकुमारी माधुरी मंजरी देवी को भी गहरा सदमा पहुंचा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -------

    शोक व्यक्त करने वालों का लगा ताता

    राजकुमारी तृप्ति मंजरी देवी के निधन पर राजपरिवार के अजय नाथ शाहदेव, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, राजेश नाथ शाहदेव, नीतेश नाथ शाहदेव, प्रो. कुमार आदित्येंद्र नाथ शाहदेव, पीएन शाहदेव, अखौरी नीरज कुमार, नीरज वर्मा, दामोदर मिश्रा, महेश महतो, लक्ष्मण सिंह, धर्मेद्र सिंह, कमरुल हक, जिप अमर उराव, अलोक उराव, प्रदीप कुमार, प्रकाश, प्रमुख सुरेश मुंडा, उपप्रमुख महमूद अंसारी, डा. लक्ष्मण उराव, हुसे उराव सहित अन्य लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

    झारखंड मजलिस के दक्षिणी छोटानागपुर प्रभारी नौशाद की कोरोना से मौत

    डोरंडा कब्रस्तान में किया गया सुपुर्द -ए -खाक

    जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड मजलिस के दक्षिणी छोटानागपुर प्रभारी

    नौशाद की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई है। नौशाद अहमद छोटानागपुर गन हाउस के मालिक थे। नौशाद की मां का निधन हो गया था। इस वजह से वो सदमे में थे। मंगलवार की रात 12:30 को नौशाद अहमद ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद उनके रिसालदार नगर रोड नंबर 2 स्थित मकान पर लोग पहुंच गए। वे अपने पीछे पत्नी साजिया परवीन, दो पुत्री बुशरा अहमद, हनीफ अहमद और पुत्र जैद को छोड़ गए हैं। डोरंडा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनकी मिट्टी में झारखंड प्रदेश के उत्तरी छोटानागपुर के प्रभारी मौलाना अब्दुल मोबिन रिजवी, पलामू प्रमंडल के प्रभारी जनाब शाकिर, मंजूर आलम, जावेद अख्तर , आरिफ खान, सामाजिक कार्यकर्ता नवाब चिश्ती, अंजुमन इस्लामिया के उपाध्यक्ष मंजर इमाम आदि मौजूद थे।

    -----

    डा. पीके सेनगुप्ता नहीं रहे

    डा. पीके सेनगुप्ता का निधन हो गया है। डा. पीके सेन गुप्ता की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वो कोरोना से पीड़ित थे। उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।