दैनिक जागरण कवि सम्मेलन: देशभर से आए कवियों की रचनाओं से गुंजा आडिटोरियम
Dainik Jagran Kavi Sammelan दैनिक जागरण का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 2022 का आयोजन रांची के रिम्स आडिटोरियम में आयोजन किया गया। देशभर से आए कवियों की महफिल व उनकी रचनाओं से आडिटोरियम गुंज उठा। इस आयोजन में शहर के कई गणमान्य लोग व आमजन भी मौजूद रहें।

रांची, जासं। Dainik Jagran Kavi Sammelan दैनिक जागरण का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 2022 का आयोजन रिम्स आडिटोरियम में किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवि ने ओज हुंकार, हास्य बौछार, गीत फुहार, गजल गुलजार...कार्यक्रम में अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उदघाटन दैनिक जागरण के एसजीएम, स्टेट हेड, संपादक, सीयूजे के डिप्टी रजिस्ट्रार अब्दुल हलीम, सहायक रजिस्ट्रार नफीस खान, बैंक आफ इंडिया के जोनल हेड संजय खेमका, साईंनाथ यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर एसपी अग्रवाल, सुबोध कुमार, प्रशाल कर्ण ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। एसजीएम ने आए अतिथियों का स्वागत किया। बुधवार की शाम रिमझिम फुहारों के बाद जब मौसम सुहावना हो गया तो कवियों की महफिल और उनकी रचनाओं ने इसमें चार चांद लगा दिया।
कवियों की महफिल।
बता दें कि डा प्रवीण शुक्ला, रामबाबू सिकरवार, पदमिनी शर्मा, डा राजीव राज, कुंवर जावेद व प्रख्यात मिश्रा ने इस कवि सम्मेलन की शोभा बढ़ाई। वहीं कवियों का स्वागत करने के बाद उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जब खुद करने लगे मंच संचालन
कार्यक्रम के दौरान कवियों का सम्मान किया जा रहा था तो डा प्रवीण शुक्ला ने मंच का संचालन शुरु कर दिया। उनके सम्मान में पूरे आडिटोरियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। इसके बाद उन्होंने कवियों का मोर्चा संभालते पदमिनी शर्मा को सरस्वती गायन के लिए आमंत्रित किया। पदमिनी शर्मा ने सरस्वती वंदे शारदे, जगमग जग कर दे...गायन की शुरुआत कर कवि सम्मेलन की शुरुआत की और इतने पूरे आडिटोरियम में शांति का माहौल बना रहा और लोगों ने मां शारदे को नमन करने के बाद एक एक कर सभी कवि की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाई।
आडिटोरियम में मौजूद दर्शक।
प्रख्यात मिश्रा ने वीर रस की कविताएं सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने देश के सम्मान और वीर जवानों पर रचित कविता सुनाकर वाहवाही बटोरी तो दूसरी ओर श्रीराम का बखान कर अयोध्या नगरी की विशेषता गिनाई।
इनका रहा सहयोग...
कवि सम्मेलन के आयोजन में एसआरएन एजुकेशन ग्रुप, सीएमपीडीआई, साईं नाथ यूनिवर्सिटी, कश्मीर वस्त्रालय, केपी आटोमोबाइल्स, बायोम, टीबीजेड, बिग शाप, ओएएस ग्रुप्स, स्मिता प्रिया, आनली विमल, टाइटन वर्ल्ड, सिंहपुर नर्सिंग होम, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सर्वदा ज्वेलर्स, हेरिटेज सुपर स्पेशलिटी सेंटर रांची, हर्ष रिजेंसी, द पाठशाला, वृंदा ज्वेलर्स, द जनपथ, आनंद न्यूरो केयर रांची, डोरंडा कालेज, लाइफ केयर हास्पिटल का सहयोग रहा। कवि सम्मेलन में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।