Jharkhand Politics: आज रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हाई अलर्ट पर पुलिस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रांची पहुंचेंगे। वे पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। रांची के होटल रेडिसन ब्लू में गुरुवार को बैठक होनी है। गृह मंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से होटल रेडिसन ब्लू तक है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जाटी,रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रांची पहुंचेंगे। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। रांची के होटल रेडिसन ब्लू में गुरुवार को बैठक होनी है। गृह मंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से होटल रेडिसन ब्लू तक है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
गुरुवार को चार राज्यों के मुख्यमंत्री व अधिकारी इस बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। राज्यों के बीच के आपसी मुद्दे व विधि व्यवस्था समेत कई गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा होनी है ।
राजधानी में गृह मंत्री के आवागमन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। अमित शाह 10 जुलाई को ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस के अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ किया।
एसएसपी ने बताया कि पूरी प्लानिंग कर ली गई है। वीआइपी कैसे पहुंचेंगे और किस रास्ते का इस्तेमाल करेंगे, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। एयरपोर्ट और रेडिसन ब्लू के पास कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था होगी।
गृह मंत्री के आवगमन को देखते हुए रांची पुलिस ने मंगलवार को कारकेड का रिहर्सल किया। कारकेड को पुलिस लाइन से एयरपोर्ट भेजा गया इसके बाद कारकेड वापस पुलिस लाइन आ गया।
यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव
10 जुलाई की सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक शहर में बड़े माल वाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। 10 को सुबह 8 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक और शाम 4 बजे लेकर शाम 7 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगी।
10 जुलाई को रांची के बिग बाजार, रांची से कडरू ब्रिज के नीचे चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगी। दस जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक तक आटो के प्रवेश पर रोक रहेगी।
बिग बाजार चौक, रांची से कडरू ब्रिज के नीचे चौक तक कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी वरीय पदाधिकारियों के वाहन की पार्किंग होटल रेडिसन ब्लू स्थित लोअर बेसमेंट में होगी।
जिला स्तर के सभी पदाधिकारी अपने वाहन की पार्किंग रांची क्लब, रांची पार्किंग एरिया में करेंगे। इसके अलावा फिरायालाल के मैदान में पार्किंग कर सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।