Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: विनोद सिंह को उत्कृष्ट विधायक सम्मान, जानिए झारखंड विधानसभा ने क्यों चुना

    By Jagran NewsEdited By: M Ekhlaque
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 03:50 PM (IST)

    Jharkhand Assembly Foundation Day 2022 हर वर्ष की तरह 22 नवंबर 2022 को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस मनाया जाएगा है। इसबार विनोद कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल एक मंच पर नजर आएंगे।

    Hero Image
    Jharkhand Assembly Foundation Day 2022: भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह।

    रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Foundation Day, 22 November 2022 झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह 22 नवंबर 2022 को मनाया जाएगा। इस मौके पर बगोदर से भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे। राजनीति की चकाचौंध से दूर विनोद कुमार सिंह की आम जनों के मुद्दों से निकटता उन्हें अलग करती है। राजनीति में अक्सर समझौता करना पड़ता है, लेकिन इस मामले में भी वे औरों से हटकर हैं। वे उन मुद्दों को बहुत मजबूती और गंभीरता से उठाते हैं, जो अमूमन राजनेताओं की प्राथमिकता सूची में शुमार नहीं होते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाकपा माले का कार्यालय राजधानी में ठिकाना

    रहन-सहन भी एकदम सादा। आमलोगों और कार्यकर्ताओं के साथ वे रहते हैं। रांची में भाकपा माले का दफ्तर उऩका ठिकाना होता है। हर माह मिलने वाले वेतन का एक हिस्सा पार्टी फंड में दे देते हैं। झारखंड में विधानसभा स्थापना दिवस समारोह के मौके पर उत्कृष्ट विधायक चयनित करने की परंपरा है। सभी दलों के प्रमुख और वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्यमंत्री संग बैठक के बाद सर्वसम्मति से इसपर मुहर लगाते हैं। इस बार जब उत्कृष्ट विधायकों के चयन की प्रक्रिया आरंभ हुई तो स्वाभाविक तौर पर उनका नाम सामने आया और तत्काल इसपर सहमति बन गई।

    राज्यपाल व मुख्यमंत्री एक साथ होंगे मंच पर

    झारखंड विधानसभा के 22वें स्थापना दिवस के मौके पर विधासभा के उत्कृष्ट कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि समारोह में मौजूद रहेंगे। देश की सीमा पर और राज्य में नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के आश्रितों को भी सम्मानित किया जाएगा। राज्य में इस वर्ष 10वीं और 12वीं में बेहतरीन अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित किए जाएंगे।

    विधानसभा की पत्रिका का भी लोकार्पण होगा

    विधानसभा की पत्रिका उड़ान का भी लोकार्पण होगा। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्रनाथ महतो की पुस्तक संसदीय दायित्व के तीन साल का भी लोकार्पण होगा। 23 नवंबर को सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 23 नवंबर को केंद्र-राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें केंद्र व राज्य के संबंधों पर चर्चा होगी।

    कुमार विश्वास 23 नवंबर को करेंगे काव्य पाठ

    23 नवंबर 2022 को देश में प्रख्यात कवि डा. कुमार विश्वास और उनके साथियों का काव्य पाठ होगा। इस दौरान स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। 24 नवंबर 2022 को छात्र संसद का आयोजन किया गया है। इसमें झारखंड के विश्वविद्यालयों के छात्र सड़क सुरक्षा और जागरूकता विषय पर छद्म सत्र चलाएंगे।

    अबतक इन विधायकों को मिल चुका है सम्मान

    विशेश्वर खान, हेमलाल मुर्मू, राजेंद्र प्रसाद सिंह, लोकनाथ महतो, अन्नपूर्णा देवी, राधा कृष्ण किशोर, पशुपतिनाथ सिंह, इंदर सिंह नामधारी, जनार्दन पासवान, माधव लाल सिंह, रघुवर दास, लोबिन हेम्ब्रम, प्रदीप यादव, स्टीफन मरांडी, विमला प्रधान, मेनका सरदार, नलिन सोरेन और रामचंद्र चंद्रवंशी।