Naxalite Sandeep Yadav: संदीप यादव अरबों रुपये की संपत्ति का था मालिक, विदेशों में पढ़ाई करते हैं बच्चे
CPI Naxalite Sandeep Yadav भाकपा माओवादी की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के शीर्ष नेता संदीप यादव की रहस्यमय मौत हो गई है। संदीप के पास अरबों रुपये की संपत्ति था। इसके दो पुत्र विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं।

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। CPI Naxalite Sandeep Yadav: करीब दो दशकों तक बिहार, झारखंड व अन्य राज्यों में आतंक का पर्याय बन चुके टाप माओवादी कमांडर संदीप यादव उर्फ विजय ने करीब दो दशकों तक करोड़ों नहीं अरबों रूपये की संपत्ति अर्जित की है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन का इस कमांडर के विरद्ध वर्ष 2018 में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के चल-अचल संपत्ति को जब्त किया था। किसी नक्सली नेता के विरूद्ध ईडी की संभवत यह पहली कार्रवाई थी। झारखंड के पलामू सहित सभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इसका वर्चस्व रहा है।
उच्च नस्ल के घोड़े पर एके-47 लेकर फिल्मी स्टाइल में चलना था शौक
बताया जाता है कि वर्ष 2000 के बाद स्थानीय लोगों को डराने के लिए इसका नाम लिया जाना था। इसने एक घुड़सवार दस्ता भी तैयार किया था। जानकार बताते है कि उच्च नस्ल के एक घोड़े पर एके-47 लेकर फिल्मी स्टाइल में चलना इसका शौक बन गया था। इसकाे काफी नजदीक से जानने वाले खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आतंक के मचाने के साथ संदीप खास तौर पर एक खास बिरादारी के शादी-ब्याह या गमी के मौके पर अवश्य शामिल होता था। लेकिन कही जाने से पहले इसके अंगरक्षक दल द्वारा पहले पूरे क्षेत्र की रेकी की जाती थी। इसके बाद ही यह गांव के अंदर प्रवेश करता था।
विदेश में पढ़ाई करते है दोनों पुत्र
बताया जाता है कि इसकी पत्नी गया जिले के बांके बाजार में शिक्षिका है। इसी से प्रेरित होकर इसके दोनों पुत्र अमेरिका व विदेश के अन्य दूसरे शहरों में पढ़ाई कर रहे है। गया जिले के मदनपुर-शेरघाटी राष्ट्रीय राजमार्ग-दो जीटी रोड स्थित टाल नाके पर भी इसका वर्चस्व रहा है। सुरक्षा बलों पर हमले के कई मामलों में संदीप यादव वांक्षित रहा है। सिर्फ झारखंड में ही इसके विरूद्ध 25 लाख का इनाम घोषित है। झारखंड पुलिस की वांटेड सूची में यह आठवें नंबरपर है। इसके पिता का नाम रामदेव यादव है। यह ग्राम लुटवाटोला बाबुरामडीह थाना इमामगंज जिला गया (बिहार) का मूल निवासी था।
नक्सली संदीप की रहस्यमय मौत
बता दें कि भाकपा माओवादी की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के शीर्ष नेता संदीप यादव की रहस्यमय मौत हो गई है। बिहार के गया जिले के लुटुआ थाना अंतर्गत जंगल में कल शाम को उसकी बाडी पड़ी हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।