Move to Jagran APP

NaMo App: प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जोड़ता है नमो एप, बात करने के साथ दे सकते हैं सुझाव

NaMo App BJP Jharkhand Hindi News झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अधिक से अधिक लोग नमो एप डाउनलोड करें। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पोस्टकार्ड पर बधाई संदेश भेजने को लेकर पूरे झारखंड प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 07:12 AM (IST)
NaMo App: प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जोड़ता है नमो एप, बात करने के साथ दे सकते हैं सुझाव
NaMo App, BJP Jharkhand, Hindi News प्रधानमंत्री के नाम बधाई संदेश भेजने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अधिक से अधिक लोगों से नमो एप डाउनलोड करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि नमो एप के माध्यम से लोग प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ सकते हैं। यह प्रधानमंत्री का ऑफिशियल एप है, जिसके जरिए वे छात्र, किसानों, गरीब, महिलाओं व आम जनता से सीधे बात करते हैं। इतना ही नहीं, नमो एप के माध्यम से लोग प्रधानमंत्री को सुझाव भी भेज सकते हैं।

loksabha election banner

बता दें कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता नमो एप डाउनलोड कराने के साथ ही प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड पर बधाई संदेश भेजने को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे हैं। 17 सितंबर से शुरू यह अभियान सात अक्टूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजने वालों में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, गंगोत्री कुजूर समेत सभी सांसद व विधायक शामिल हैं।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात

लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित शेरेगाड़ा गांव में करमा डाली विसर्जन के दौरान हुई सात बेटियों की मौत पर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मृतकों के गांव जाकर शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी भाजपा पीड़‍ित परिवार के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द पीड़‍ित परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा प्रदान करे। सिंह ने कहा कि राज्य की इतनी बड़ी घटना घटित होने के बावजूद राज्य सरकार का न कोई मंत्री आया, न ही कोई अधिकारी, यह सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक प्रकाश राम, जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह, राकेश दुबे व बंशी यादव शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.