Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hemant Soren: सोरेन की गिरफ्तारी के बाद विधायकों को बंगाल ले जाने की तैयारी, फिलहाल स्टेट गेस्ट हाउस में हैं सारे MLA

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 01:19 AM (IST)

    Hemant Soren विधायकों को एकजुट रखने में झामुमो कांग्रेस और राजद गठबंधन के रणनीतिकार लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए बं ...और पढ़ें

    Hero Image
    Hemant Soren: विधायकों को बंगाल ले जाने की तैयारी में जुटी पार्टियां (File Photo)

    जेएनएन, रांची। विधायकों को एकजुट रखने में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के रणनीतिकार लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए बंगाल ले जाया जा सकता है। फिलहाल सारे विधायक राजधानी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हैं। राजभवन से लौटने के बाद सभी विधायकों को एक जगह रखा गया है। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व विधायकों को एकजुट रखने के लिए विशेष विमान से छत्तीसगढ़ ले जाया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में ही हैं हेमंत

    ईडी ने गिरफ्तार के बाद हेमंत सोरेन को राजधानी में ही रखा है। यहां वीवीआइपी कैदियों के हिसाब से व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।

    उपमुख्यमंत्री पद पर कांग्रेस की दावेदारी

    सरकार बनने की स्थिति में कांग्रेस की दावेदारी उपमुख्यमंत्री पद की होगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का नाम इस पद के लिए चर्चा में हैं। सरकार बनने की स्थिति में पार्टी के विधायकों से इसके लिए सहमति ली जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Hemant Soren ने खेला 'आदिवासी कार्ड', ईडी अफसरों के खिलाफ FIR से 5 प्वाइंट में समझें सारी बात

    यह भी पढ़ें- Champai Soren: हेमंत सोरेन ने अपने विश्वस्त चंपई सोरेन को सौंपी कमान, झारखंड के अगले मुख्यमंत्री हैं सात बच्चों के पिता