Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Congress President Election: झारखंड के कांग्रेसियों की पसंद मल्लिकार्जुन खड़गे, 95 प्रतिशत से अधिक मतदान

    By Jagran NewsEdited By: M Ekhlaque
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 08:28 PM (IST)

    Congress President Election कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में झारखंड से 95 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। यहां कांग्रेसियों ने सबसे अधिक मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में मतदान किया है। 319 प्रतिनिधियों में 300 ने कांग्रेस मुख्यालय में वोट डाला है।

    Hero Image
    Congress President Election: झारखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में बंपर मतदान।

    रांची, राज्य ब्यूरो। Congress President Election कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में झारखंड से 319 प्रतिनिधियों (डेलीगेटस) में से 300 ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कुछ प्रतिनिधियों के बारे में जानकारी मिली कि वे आवश्यक कारणों से दूसरे राज्यों में गए थे और वहीं पर उन्होंने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया है। इधर, चुनाव को लेकर नियुक्त पीआरओ प्रकाश जोशी, एपीआरओ भवेश चौधरी एवं जीतेंद्र कसाना की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। सोमवार की सुबह 10 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम चार बजे तक चली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    319 से 300 प्रदेश प्रतिनिधियों ने रांची में डाला वोट

    राज्य के 319 प्रदेश प्रतिनिधियों में से 300 प्रदेश प्रतिनिधियों ने रांची में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कुछ प्रतिनिधि जो राज्य से बाहर थे, उन्होंने उसी राज्य में अपना मत दिया। कांग्रेस भवन में दो मतदान केंद्र बने थे और वहां पार्टी के डेलीगेट्स ने बारी-बारी से मतदान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य के सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपने मत का प्रयोग उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर किया। मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव अभिकर्ता के रूप में केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, संजय लाल पासवान, रमा खलखो एवं शशि थरूर का चुनाव अभिकर्ता के रूप में आदित्य विक्रम जायसवाल, भुवनेश ठाकुर, डीके सिंह एवं अमरजीत कुमार नियुक्त किए गए थे। जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेसियों की पसंद थे। ज्यादातर वोट उनके पक्ष में पड़े।

    झारखंड में मतदान करने वाले प्रमुख कांग्रेसी मतदाता

    मतदान करनेवाले प्रमुख लोगों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता, डा. रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद ददई दूबे, फुरकान अंसारी, सुखदेव भगत, डा. प्रदीप बलमुचू, विधायक ममता देवी, अंबा प्रसाद, भूषण बाड़ा, उमाशंकर अकेला, रामचंद्र सिंह, सोनाराम सिंकू, मानस सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पाल मुंजनी, डा. राकेश किरण महतो, मो. तोसिफ, आभा सिन्हा, ईश्वर आनंद, मंजू कुमारी आदि कांग्रेसजन शामिल थे।