विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhiraj Sahu News: मुश्‍किलों में फंसे धीरज साहू के तारणहार बने इरफान अंसारी, कहा- भाजपा वाले क्‍यों इतना बोल रहे हैं? देखें वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 13 Dec 2023 09:20 AM (IST)

Dhiraj Sahu Case झारखंड के जामताड़ा से कांग्रे विधायक डॉ. इरफान अंसारी मुश्‍किलों में फंसे कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज ...और पढ़ें

विधायक डा इरफान अंसारी धीरज साहू के समर्थन में आए।
विधायक डा इरफान अंसारी धीरज साहू के समर्थन में आए।

राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से भारी नकदी बरामदगी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी सवालों के घेरे में है। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि धीरज प्रसाद साहू को नकदी के स्त्रोत का पूरा विवरण देना चाहिए।

कांग्रेस ही देश से भ्रष्‍टाचार को खत्‍म कर सकती है: धीरज साहू

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठने के बाद उनके एक्स अकाउंट से पुरानी पोस्ट भी हटाई जा रही है। उनके ठिकानों से नकदी बरामद होने के बाद काला धन को लेकर उनके एक पुराने ट्वीट की बहुत खिल्ली उड़ाई गई।

इसमें उन्होंने लिखा था कि काला धन को देखकर मन व्यथित हो जाता है। कांग्रेस पार्टी ही देश से भ्रष्टाचार खत्म कर सकती है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाले कांग्रेस वैसे ही निराशाजनक स्थिति से गुजर रही है। ऐसे में धीरज साहू को लेकर भाजपा का आक्रामक रवैया उसके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। यही कारण है कि उन्होंने कालेधन को लेकर अपनी पुरानी पोस्ट हटा दी है। 

पक्ष में आए कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के पक्ष में मंगलवार को जामताड़ा के पार्टी विधायक डा. इरफान अंसारी सामने आए। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स के छापेमारी पर भाजपा के नेता क्यों बोल रहे हैं?

इनकम टैक्स के अधिकारियों को इसके बारे में बताना चाहिए ना कि भाजपा के नेताओं को। राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस के सभी नेताओं को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। वे पुराने व्यवसायी हैं। उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Dhiraj Sahu Case: आखिर किसके दबाव में आकर धीरज साहू मिटाने लगे राहुल गांधी के साथ वाली तस्वीरें, कभी हाथ मिलाते तो कभी गले लगाते आए थे नजर

यह भी पढ़ें: आयकर की छापेमारी के बाद क्या कांग्रेस Dhiraj Sahu को देगी टिकट? पहले भी दो बार इस सीट से लड़ चुके हैं चुनाव