Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हम अपनी सीटों में से...', बिहार के बाद झारखंड में सियासी क्लेश; RJD-JMM को कांग्रेस का क्लियर कट जवाब

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 11:00 PM (IST)

    बिहार के बाद झारखंड में सीट शेयरिंग पर सियासी क्लेश शुरू हो गया है। लालू यादव की राजद की दो सीटों पर अड़ी है। वहीं झामुमो भी कुछ सीटों पर दबाव बना रही ...और पढ़ें

    Hero Image
    'हम अपनी सीटों में से...', बिहार के बाद झारखंड में सियासी क्लेश (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंगलवार को रांची वापस लौट गए। ठाकुर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए नई दिल्ली बुलाए गए थे और वहां उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट दे दी है जिसपर निर्णय होना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में कांग्रेस सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसमें से दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन हो चुका है। अन्य पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर आखिरी मुहर केंद्रीय कमेटी की बैठक में लगेगी। यह बैठक अब तीन दिनों के बाद होने की संभावना है।

    कांग्रेस अपनी सीटों में किसी को हिस्सेदारी नहीं देगी- राजेश ठाकुर

    रांची लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी सीटों में से किसी को हिस्सेदारी नहीं देने जा रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय आलाकमान को ही लेना है।

    दरअसल, पूरा मामला चतरा और पलामू सीट को लेकर उठे विवाद से शुरू हुआ है। दोनों सीटों पर कांग्रेस और राजद अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं। राजद दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहता है तो कांग्रेस एक सीट ही देने के मूड में है। कांग्रेस ने राजद के लिए चतरा सीट छोड़ रखा है और पलामू से अपने उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में है।

    ये भी पढ़ें- 

    बिहार के बाद झारखंड में BJP को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; Lalu Yadav की RJD में हुए शामिल

    खुशखबरी! Deoghar Airport पर अब होगी नाइट लैंडिंग, इन बड़े शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की मिलेगी सुविधा