Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्रा' में झारखंड से राजेश ठाकुर व कुमार जयमंगल को बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 03:25 PM (IST)

    कांग्रेस ने बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है। सिवान के लिए राजेश ठाकुर और आरा के लिए कुमार जयमंगल को नियुक्त किया गया है। 25 जिलों के लिए सांसद और विधायकों सहित अन्य नेताओं की नियुक्ति की गई है। यह घोषणा एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा की गई है।

    Hero Image
    विधायक कुमार जयमंगल को आरा जिले का प्रभार दिया गया है। (तस्वीर एक्स से)

    झारखंड ब्यूरो, रांची। बिहार में 17 अगस्त से शुरू होने वाली कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्रा' की तैयारियां जोरों पर हैं। इस यात्रा के लिए झारखंड के दो प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सिवान जिले में कैंप करेंगे, जबकि विधायक कुमार जयमंगल को आरा जिले का प्रभार दिया गया है। देश भर से कांग्रेस के नेता इस यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार पहुंच रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी ने बिहार के सभी 25 जिलों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जिनका काम यात्रा का समन्वय और जिला स्तर पर अभियान को सफलतापूर्वक चलाना है। इन नेताओं की नियुक्ति यह दर्शाती है कि कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

    बिहार 'मतदाता अधिकार यात्रा' के लिए समन्वयकों की सूची:

    जिला समन्वयक:

    • रोहतास: अजय राय और रामकिशन ओझा
    • औरंगाबाद: धीरज गुर्जर
    • गया: कमलेश्वर पटेल
    • नवादा: दिनेश गुर्जर, विधायक
    • नालंदा: दिनेश गुर्जर, विधायक
    • शेखपुरा: संजय कपूर
    • जमुई: कुलदीप इंदोरा
    • लखीसराय: सत्य नारायण पटेल
    • मुंगेर: नीलांशु चतुर्वेदी
    • भागलपुर: अशोक सिंह, सांसद
    • कटिहार: भजन लाल जाटव
    • पूर्णिया: रामलाल जाट
    • अररिया: नदीम जावेद
    • सुपौल: वीरेंद्र राठौड़
    • मधुबनी: शिशपाल सिंह (शिशपाल केहरवाला), विधायक
    • दरभंगा: अनिल चौधरी
    • मुजफ्फरपुर: कुलदीप वत्स
    • सीतामढ़ी: असलम शेख
    • मोतिहारी: काजी निजामुद्दीन
    • पश्चिम चंपारण: तनुज पुनिया, सांसद
    • गोपालगंज: प्रियव्रत सिंह
    • सिवान: राजेश ठाकुर
    • छपरा (सारण): सचिन यादव
    • आरा (भोजपुर): कुमार जय मंगल, विधायक
    • पटना: अविनाश पांडे, सतेज बंटी पाटिल, और चेतन चौहान

    यात्रा समन्वयक होंगे:

    मनोज त्यागी, संयुक्त सचिव

    सुशांत मिश्रा, संयुक्त सचिव