Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा में अपराधी को बताया जाता है सामाजिक कार्यकर्ता', कांग्रेस नेता ने BJP पर किया पलटवार

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 08:19 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने भाजपा पर अपराधियों को महिमामंडित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचारी नेता ऊंचे पदों पर बैठे हैं और विपक्ष को नैतिकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को पुलिस कार्रवाई बताते हुए सिन्हा ने कहा कि भाजपा इसे राजनीतिक रंग दे रही है।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता ने लगाए बीजेपी पर आरोप। (फोटो जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा है कि भाजपा में अपराधी को भी सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए महिमामंडित किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैतिकता की तमाम बातें सिर्फ विपक्ष के लिए है। सिन्हा ने कहा कि भाजपा के लिए एक अपराधी अब सामाजिक कार्यकर्ता हो गया है।

    भ्रष्टाचारी भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के पद पर पहले से ही काबिज हैं और नैतिकता की बातें सिर्फ विपक्ष के नेताओं के लिए है।

    पिछले दिनों हुए सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर बाबूलाल मरांडी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सिन्हा ने घटना को पुलिस कार्रवाई का हिस्सा बताया। सूर्या हांसदा पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और उनकी गतिविधियां कानून के खिलाफ थीं।

    पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश भाजपा कर रही है, जो गलत है। ऐसे में अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और और कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा होगा।

    लाख कोशिशों के बावजूद भी जब गठबंधन सरकार को भाजपा हिला नहीं पाई तो अब बेबुनियाद आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने की नापाक कोशिश कर रही है।

    सिन्हा ने भाजपा को विकास विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि रिम्स पार्ट दो की अभी परिकल्पना ही चल रही है और पूरी भाजपा विधवा विलाप कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner