Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनसेवक के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का किया आयोजन

    By Vikram GiriEdited By:
    Updated: Tue, 20 Apr 2021 04:50 PM (IST)

    प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित जनसेवक भोला राम बैठा के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रखंड सह अंचल कार्यालय शोकसभा के बाद बंद कर दिया गया। बता दें कि सोमवार की देर रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

    Hero Image
    जनसेवक के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन। जागरण

    रांची/बेड़ो, जासं । प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित जनसेवक भोला राम बैठा के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रखंड सह अंचल कार्यालय शोकसभा के बाद बंद कर दिया गया। ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित खुखरा व टेरो पंचायत के जनसेवक का सोमवार की देर रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार जनसेवक भोलाराम बैठा जो कि बीते दिन कोरोना संक्रमित हो गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिनकी हालत नाजुक होने पर सोमवार को सदर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां सोमवार की देर रात कोरोना संक्रमित भोला राम बैठा की रांची में इलाज दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह खबर प्रखंड प्रशासन को लगी तो शोक की लहर दौड़ गई।  जनसेवक पिछले दिनों कोरोना जांच में पाजिटिव पाए गए थे। पाजिटिव होने के बाद वह होम आइसोलेट हो गए थे। लेकिन हालत खराब होने पर उन्हेंं सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

    सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई।जिसको लेकर मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी कर्मियों ने सीओ सुमंत तिर्की की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा किया और कहा कि भोला राम बैठा के निधन से हम लोग काफी मर्माहित है। उनकी याद सदा सताते रहेगा। उसके बाद प्रखंड सह निर्माताअंचल कार्यालय उनके शोक में बंद कर दिया गया। शोक सभा में अंचलाधिकारी सुमंत तिर्की,कलिंद्र साहु,दिलीप कुजुर,महादेव लकड़ा,भिंसेन्ट तिर्की,वीरबल भगत,अमित कुमार, इकबाल अंसारी,राकेश धान, सागर कुमार,डहरू मच्छुआ, रुदन देवी,निलु कच्छप सहित कई लोग उपस्थित थे।