Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: यहां आकर सीखिए चिकित्सीय व्यवस्था के गुर, पूरे राज्य के सिविल सर्जन जानेंगे रांची सदर अस्पताल में क्या है खास

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 12:54 PM (IST)

    राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन एवं अन्य अधिकारी रांची सदर अस्पताल की व्यवस्था से रूबरू होंगे। वे यहां की गतिविधियों से अवगत होंगे। वे जानेंगे कि किस तरह इस अस्पताल में मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा इसके लिए क्या नवाचार किए गए हैं।

    Hero Image
    सभी जिलों के सिविल सर्जन रांची सदर अस्पताल की व्यवस्था से रूबरू होंगे।

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand के 23 जिलों के सिविल सर्जन एवं अन्य अधिकारी रांची सदर अस्पताल की व्यवस्था से रूबरू होंगे। राज्य स्तरीय समीक्षा के बाद उन सभी को रांची सदर अस्पताल लाया जाएगा। 

    यहां वे वहां की गतिविधियों से अवगत होंगे।  सिविल सर्जन वहां की गतिविधियां देखकर जानेंगे कि किस तरह इस अस्पताल में मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा इसके लिए क्या नवाचार किए गए हैं।

    इससे पहले नामकोम के आरसीएच कैंपस स्थित आइपीएच सभागार में स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति तथा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली जाएगी।

    स्वास्त्य सचिव पिछले तीन माह में किए गए आवंटन तथा खर्च की भी जिलावार समीक्षा करेंगे। 108 एंबुलेंस के संचालन के साथ आयुष्मान भारत, Mukhyamantri Abua Swasthya Yojana तथा मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन की प्रगति की सभी सिविल सर्जनों से रिपोर्ट ली जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वास्थ्य केंद्रों में 24 गुना सात की व्यवस्था, निजी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा लेने तथा ओपीडी में उनके द्वारा दिए गए परामर्श, मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रखरखाव योजना आदि भी समीक्षा होगी।

    सदर अस्पतालों में माड्यूलर ओटी, 10 बेड की आइसीयू की स्थापना तथा 15वें वित्त आयोग व आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत केंद्र से मिली राशि के उपयोग की भी जानकारी ली जाएगी।

    अस्पतालों में एमआरआइ तथा सिटी स्कैन मशीन लगाने की भी प्रगति रिपोर्ट लेकर सिविल सर्जंनों को लेकर आने को कहा गया है। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के तमाम पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

    दरअसल लगातार बढ़ रही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर रांची सदर अस्पताल राज्य में नजीर बन गया है। हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज कैथ लैब की स्थापना समेत कई गंभीर रोगों का इलाज तथा सर्जरी की सुविधा यहां जल्द मिलने वाली है।