भूगर्भ से जुड़ी कई जानकारी दे रहा सीएमपीडीआइ का संग्रहालय
सीएमपीडीआइ कोल इंडिया की अन्वेषण संस्थान है। यहां कोयला और भूगर्भ से जुड़े रिसर्च होते रहते हैं। संस्थान द्वारा यहां एक भूविज्ञान संग्रहालय की स्थापना की गई है। संग्रहालय में पृथ्वी की उत्पत्ति मानव के विकास कोयले की संरचना आदि को प्रदर्शित करने वाले माडलों का आकर्षक एवं अद्भुत संग्रह...
रांची (जासं) । सीएमपीडीआइ कोल इंडिया की अन्वेषण संस्थान है। यहां कोयला और भूगर्भ से जुड़े रिसर्च होते रहते हैं। संस्थान द्वारा यहां एक भूविज्ञान संग्रहालय की स्थापना की गई है। संग्रहालय में पृथ्वी की उत्पत्ति, मानव के विकास, कोयले की संरचना आदि को प्रदर्शित करने वाले माडलों का आकर्षक एवं अद्भुत संग्रह है। कोयला भंडारों समेत भारत के कोयला संसाधनों पर विस्तृत सूचनाएं यहां उपलब्ध हैं। खनिजों, चट्टानों और कीमती पत्थरों के असाधारण नमूने भी हैं। कोल इंडिया के अध्यक्ष ने इसे स्कूली बच्चों के लिए खोलने की इजाजत दे दी है। अब यहां जल्द ही बच्चे भूगर्भ के बारे में जानकारी लेने के लिए आ सकेंगे।
1991 में हुई थी संग्रहालय की स्थापना
सीएमपीडीआइ द्वारा वर्ष 1991 में इस संग्रहालय की स्थापना की गई थी। संग्रहालय का मूल डिजाइन एक इन-हाउस आॢकटेक्ट ने तैयार किया था। यहां रखे माडल 1400 करोड़ साल पहले ब्रह्मांड की रचना को दिखाते हुए आगे के विकास की कहानी सुनाते हैं। इसमें लगभग 450 करोड़ साल पहले के सौर मंडल और हमारी पृथ्वी का निर्माण भी शामिल है। संग्रहालय में कई अन्य माडल और डायोरमास एनिमेटेड हैं। इसमें ज्वालामुखियों, महासागर, पृथ्वी पर जीवन के आगमन और इसके विकास की कहानियों को बताया गया है।
कई दुर्लभ और वास्तविक नमूने जैसे शंख, जीवाश्म, डायनासोर की हड्डियां, भूवैज्ञानिक खजाने, विभिन्न प्रकार के क्रिस्टल और रत्न शामिल हैं जिसे यहां प्रदर्शित किया गया है। जलीय क्रिया के कारण चूना पत्थर प्रदेशों में निॢमत भू-आकृतियां को भी दर्शाया गया है। इसमें स्टैलेक्टाइट एवं स्टैलेग्माइट भी शामिल हैं। पेड़ों के पेट्रीफाइड तना के नमूने भी संग्रहित हैं। इसके साथ ही मनुष्य का विकास और गुफाओं में आदमी को माडल के माध्यम से दर्शाया गया है। पृथ्वी का क्रास-सैक्शन, समुद्र की सतह से पेट्रोलियम का निष्कर्षण और इसके शोधन जैसे भूवैज्ञानिक अभिरूचि वाली वस्तुओं को दिखाया गया है। एक दिलचस्प माडल चंद्रमा पर लूनर माडयूल की लैंडिंग है।
कोयले और खनन से संबंधित भी है माडल
संग्रहालय में एक विशिष्ट गैलरी है जो कोयला खनन से संबंधित तकनीक और उपकरणों को समॢपत है। यहां विभिन्न प्रकार के कोयले के नमूने, उनका तकनीक गुण और ग्रेड के साथ दिखाया गया है। एक बड़ा माडल विशिष्ट भूमिगत कोयला खदान और इससे संबंधित गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी देता है। ओपन माइन और सीबीएम के उपयोग तथा इसे निकालने का एक अद्भुद वॄकग माडल है जो सीएमपीडीआइ के घरेलू तकनीशियन द्वारा तैयार किए गए हैं। इसमें वास्तव में चलने वाली सभी मशीनों और वाहनों को दर्शाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।