Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में 8वीं क्लास की बच्ची बनी मां, सदर अस्पताल में हुआ रेप का खुलासा

    By Jagran News Edited By: Krishna Parihar
    Updated: Wed, 30 Jul 2025 09:41 AM (IST)

    रांची के सदर अस्पताल में एक 14 वर्षीय अविवाहित नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद किशोरी ने गांव के एक लड़के द्वारा महीनों पहले किए गए दुष्कर्म की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि स्कूल से लौटते समय युवक ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी थी। घरवालों को जानकारी होने पर भी उन्होंने लोकलाज के डर से शिकायत नहीं की।

    Hero Image
    14 वर्षीय अविवाहित नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची सदर अस्पताल में रविवार को एक 14 वर्षीय अविवाहित नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी के प्रसव की इस घटना के साथ ही उसके साथ महीनों पहले गांव में हुए दुष्कर्म की घटना भी प्रकाश में आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग का सुरक्षित प्रसव कराने के बाद सदर अस्पताल ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद रांची के लोअर बाजार थाने की पुलिस ने किशोरी के बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर मामला गुमला के बसिया थाने को सौंप दिया है।

    गांव के लड़के ने ही किया था रेप

    पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि गांव में स्कूल से लौटते वक्त एक युवक ने सुनसान जगह पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं किसी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे उसने किसी को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।

    लगभग पांच महीने बाद पीड़िता के शरीर में परिवर्तन को देखने को मिला तो घरवालों ने चिकित्सक से उसकी जांच करवाई। इसके बाद पीड़िता ने घर वालों को घटना की पूरी जानकारी दी। घरवाले भी लोकलाज के डर से चुप रहे।

    गर्भपात कराने पर था जान का खतरा

    पांच महीने के बाद गर्भपात कराने से जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था। इस कारण उन्होंने नाबालिग बेटी का प्रसव कराने का निर्णय लिया और घर से दूर रांची आकर सदर अस्पताल में प्रसव कराया।

    किशोरी के माता-पिता ने बताया कि डर और लोकलाज के कारण उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी गर्भावस्था की जानकारी होने के बाद भी इसकी शिकायत नहीं की। सदर अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि नाबालिग ने पूरे नौ माह के बाद बच्चे को जन्म दिया है।

    संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

    फिलहाल बच्चा ठीक है और जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी उपचार व स्वास्थ्य सुरक्षा के उपाए किए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद कई स्वंयसेवी संगठन भी बच्ची के साथ आए हैं और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल नवजात और पीडि़त नाबालिग डाक्टरों की निगरानी में है।