Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिसमस के रंग में रंगने लगी रांची, तरह-तरह के केक की है मांग

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 12 Dec 2021 07:09 AM (IST)

    क्रिसमस के रंग में रांची रंगने लगी है। शहर में बड़ा दिन यानि कि क्रिसमस को लेकर बाजार लगभग सजकर तैयार हो गया है। बेकरी की दुकानों पर भी केक के आर्डर आने लगे हैं।

    Hero Image
    क्रिसमस के रंग में रंगने लगी रांची, तरह-तरह के केक की है मांग

    जासं, रांची: क्रिसमस के रंग में रांची रंगने लगी है। शहर में बड़ा दिन यानि कि क्रिसमस को लेकर बाजार लगभग सजकर तैयार हो गया है। बेकरी की दुकानों पर भी केक के आर्डर आने लगे हैं। मसीही परिवार के लोगों के घरों में रंगाई-पोताई का काम शुरु हो चुका है। लोगों के घरों में अभी से कैरोल गीत गूंजने लगे हैं। हालांकि, पिछले साल की भांति इस साल भी घरों में जाकर कैरोल नहीं करनी है। इसलिए लोग अपने घरों में ही प्रार्थना करने के बाद कैरोल गीत गा रहे हैं। कई लोग चर्च में तो कई अपने घरों में ही क्रिसमस गैदरिग कर रहे हैं। क्रिसमस न सिर्फ यीशु मसीह के जन्म का त्योहार है। बल्कि आपस में प्रेम व भाईचारे का त्योहार भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ---

    अब तक साढ़े 500 किलो के केक का मिल चुका है आर्डर

    मेन रोड की प्रसिद्ध बेकरी दुकान में अभी से क्रिसमस केक के ऑर्डर आने शुरु हो गए हैं। केक में मिल रही वेरायटी भी लोगों को ललचा रही है। दुकानों में प्लम केक, चोको लावा, पाइनेप्पल, चाकलेट, वनिला, चीज, स्ट्रॉबेरी, व ऐप्पल केक की भी खूब मांग है। बेकरी व्यवसाय ने बताया हमारे पास अभी केक के आर्डर आना शुरु हो गया है। अब तक हमारे पास साढ़े 500 किलो के केक का आर्डर आ चुका है।

    --

    हर साल घर में ही बनाते हैं केक

    कडरू का पन्ना परिवार हर साल घर में ही क्रिसमस केक बनाता है। स्नेहलता पन्ना ने बताया कि हम दुकान से केक नहीं मंगवाते हैं। घर में क्रिसमस का माहौल बना रहे इसके लिए पूरा परिवार मिलकर घर में ही केक बनाता है। हमारे यहां हर साल 10 केजी केक बनता है। चाकलेट से लेकर प्लम केक तक। सभी तरह के केक बनाते हैं और अपने लोगों के बीच बांटते हैं।

    -----

    अरसा, रोज केक व डोनट है मेन डिश:

    स्नेहलता बताती है कि क्रिसमस का केक तो प्रसिद्ध है ही। इसके अलावा अरसा, डोनट व रोज केक भी काफी प्रसिद्ध है। अरसा हमारा पारंपरिक व्यंजन है। इसे अनरसा भी कहते हैं। ये चावल के आटे से बनाई जाने वाली मिठाई है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसके अलावा क्रिसमस के दिन डोनट व रोज केक भी बनाया जाता है। हालांकि इस साल भी कोरोना को देखते हुए सादगी से ही इस त्योहार को मनाएंगे।

    --

    कीमत प्रति पाउंड रुपये में

    प्लम केक 450

    ड्राई फ्रूट प्लम केक 700

    पाइनेप्पल 320

    वनीला 350

    चाकलेट 350

    डार्क फारेस्ट 400

    रेड वैलवेट 520