झारखंड में 'कुबेर' पोर्टल में सेंध लगानेवाले मास्टरमाइंड मुनिंद्र पर CID का शिकंजा, फर्जी बिल और ID से हड़पे करोड़ों
ट्रेजरी घोटाला: CID ने पशुपालन विभाग के खाते से अवैध वेतन निकासी मामले में मुख्य आरोपी मुनिंद्र कुमार के खिलाफ ...और पढ़ें

पशुपालन विभाग घोटाले में मुनिंद्र कुमार पर सीआईडी ने दाखिल की चार्जशीट।
HighLights
सीआईडी ने मुख्य आरोपी मुनिंद्र कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
पशुपालन विभाग के खाते से अवैध वेतन निकासी का बड़ा घोटाला।
झारखंड में कुबेर पोर्टल पर हेराफेरी कर करोड़ों रुपये का गबन किया।
राज्य ब्यूरो, रांची। रांची जिला कोषागार से पशुपालन विभाग के खाते से अवैध वेतन निकासी मामले में मुख्य आरोपित प्रधान लिपिक मुनिंद्र कुमार के विरुद्ध सीआईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
रांची के कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए सीआइडी ने अनुसंधान के बाद गिरफ्तार मुनिंद्र पर रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। अनुसंधान अभी जारी है।
सीआईडी ने अदालत को बताया है कि मुनिंद्र ने तकनीकी कमजोरियेां का फायदा उठाकर मुनिंद्र ने सुनियोजित तरीके से करोड़ों रुपये का गबन किया है। उसके विरुद्ध रांची के कोतवाली के अलावा रामगढ़ व खेलगांव थाने में भी प्राथमिकियां दर्ज हुईं थीं। सभी प्राथमिकियों को सीआइडी ने टेकओवर किया था।
सबसे पहली प्राथमिकी रांची के कोतवाली थाने में हुई थी और कोतवाली थाने से ही मुनिंद्र जेल भेजा गया था। उसपर कांके के पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान में तत्कालीन लेखापाल रहते हुए वित्तीय वर्ष 2023-2024 से 2025-2026 के बीच कुबेर पोर्टल पर बिल में हेराफेरी की, मूल वेतन को अवैध तरीके से बढ़ाया।
पूर्व कर्मचारियों, मृत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम पर भी फर्जी आइडी बनाकर फर्जी बिल तैयार कर कोषागार से करोड़ों रुपये की अवैध स्वीकृति ली और उक्त राशि को सीधे अपने व अपने करीबियों के निजी बैंक खातों में स्थानांतरण करा ली। फ्रोजेन सीमेन बैंक होटवार में रहते हुए भी उसने पूरा खेल किया है।
यह भी पढ़ें- झारखंड: IPS सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का NOC रद, DGP तदाशा मिश्रा की आपत्ति के बाद बड़ा एक्शन
यह भी पढ़ें- साहब थमा देते थे मोबाइल, मुंशी कर देता था खेल; झारखंड में करोड़ों के वेतन घोटाले की इनसाइड स्टोरी
यह भी पढ़ें- मंगल मुद्दा: बिहार-झारखंड में खतरनाक ट्रेंड टावर पर चढ़ जाने का, जिद मनवाने की सनक पड़ती है भारी