झारखंड: IPS सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का NOC रद, DGP तदाशा मिश्रा की आपत्ति के बाद बड़ा एक्शन
डीजीपी तदाशा मिश्रा की आपत्ति के बाद आईपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) रद ...और पढ़ें

डीजीपी की आपत्ति पर रद हुआ आईपीएस सुमन गुप्ता का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति एनओसी। (फोटो: फाइल)
HighLights
आईपीएस सुमन गुप्ता का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति एनओसी रद्द।
डीजीपी तदाशा मिश्रा की आपत्ति के बाद लिया गया फैसला।
एनओसी पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा के बिना जारी हुआ था।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कैडर की 1997 बैच की आइपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने संबंधित गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) रद हो गया है। आइपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता वर्तमान में एडीजी रेल हैं। डीजीपी तदाशा मिश्रा की आपत्ति के बाद यह एनओसी रद हुआ है।
डीजीपी ने मुख्य सचिव से पत्राचार कर बताया है कि विधिवत प्रक्रिया का पालन किए बगैर, बिना पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा के एनओसी जारी हुआ था। ऐसी स्थिति में एनओसी पर पुनर्विचार की आवश्यकता है।
पूरा मामला आइपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने संबंधित पत्राचार से संबंधित है। एडीजी रेल सुमन गुप्ता ने डीजी रेल अनिल पालटा के माध्यम से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन सीधे गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा था।
डीजीपी के अनुसार, यह पहले पुलिस मुख्यालय भेजा जाता, जहां आवश्यक कागजी कार्रवाई, सेवा पुस्तिका आदि की जांच के बाद यह गृह विभाग में भेजा जाता। यह व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और नियमानुसार निर्णय लिए जाने से संबंधित है।
उन्होंने इसपर आपत्ति जताते हुए मुख्य सचिव से इसपर पुनर्विचार का अनुरोध किया। डीजीपी की आपत्ति के बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पत्राचार कर भेजे गए एनओसी को रद करने का अनुरोध किया और कहा कि इसपर फिलहाल कोई निर्णय न लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।