Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chirag Paswan: चिराग पासवान को फिर मिली पुरानी भूमिका, LJP-R के दोबारा चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 03:49 PM (IST)

    Jharkhand News रविवार को रांची में लोजपा (रामविलास) पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक हुई। इस बैठक में रामविलास पासवान को बड़ी भूमिका मिली है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। रांची में पार्टी की हुई राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में इस पर फैसला लिया गया है।

    Hero Image
    चिराग पासवान फिर चुने गए लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का विकल्प खुला रखा है। पार्टी यहां एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन सीटों को लेकर तालमेल नहीं होने की स्थिति में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्य इकाई को यह निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है कि पार्टी एनडीए गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ेगी या फिर अकेले चुनाव में जाएंगे।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पासवान

    इससे पहले चिराग पासवान सर्वसम्मति से फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। जातीय जनगणना कराने पर चिराग राहुल गांधी और अखिलेश यादव का समर्थन करते दिखे। उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा जातीय जनगणना के समर्थन में अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

    वे चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो। इसका कारण यह है कि कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार ऐसी योजनाएं बनाती है। ऐसे में सरकार के पास विभिन्न जाति की जनसंख्या की जानकारी होनी चाहिए।

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से रूबरू चिराग ने स्पष्ट किया कि झारखंड में विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर कोई बात नहीं हुई है। जो भी बातें हुई हैं, वे राज्य स्तर पर राज्य इकाई द्वारा की गई हैं।

    पार्टी 81 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

    गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने या अकेले चुनाव लड़ने पर सीटों के सवाल पर चिराग ने कहा कि जब गठबंधन को लेकर भाजपा के साथ बात होगी तो सीटों के बारे में कुछ कहा जाएगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि पार्टी सभी 81 सीटों पर तैयार कर रही है।

    अकेले चुनाव लडने पर पार्टी कम से कम आधी सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। पार्टी किन-किन सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ सकती है, इसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोजपा गठबंधन के तहत चुनाव लडे या अकेले, सरकार एनडीए की ही बनेगी।

    लोग बदलाव चाहते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी नीतियों को लेकर लोगों में अविश्वास और आक्रोश का माहौल है। बैठक में पार्टी की सांसद वीणा देवी, अरुण भारती, शांभवी चौधरी, राजेश वर्मा आदि भी सम्मिलित हुए।

    लेटरल एंट्री, क्रीमी लेयर आदि पर केंद्र की सही सोच, पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव

    चिराग पासवान के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लेटरल एंट्री, क्रीमी लेयर, वक्फ बोर्ड आदि विषयों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और उनके द्वारा लिए गए निर्णयों को लेकर आभार और धन्यवाद भी पारित किया गया।

    जिस तरह इन विषयों पर उचित फैसला लिया, वह काबिले तारीफ है। उनकी सोच सामाजिक न्याय की है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की उनकी सोच है। पार्टी केंद्र सरकार के सभी निर्णयों के साथ है।

    प्रधानमंत्री के निर्देश पर लेटरल एंट्री का विज्ञापन वापस लिया गया, जो सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को बताता है। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में स्पष्ट कहा है कि एससी, एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर का कोई प्रविधान नहीं रहेगा।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Politics: 'हेमंत सोरेन ने जो वादा किया था उसे निभाया नहीं', बाबूलाल मरांडी ने मंईयां सम्मान योजना पर उठाए सवाल

    Maiya Samman Yojana: 'अब हर परिवार को सालाना 60 हजार रुपये देगी झारखंड सरकार', CM Hemant Soren का बड़ा एलान

    comedy show banner
    comedy show banner