Move to Jagran APP

चंपई सोरेन की सरकार में होंगे कई बदलाव, 12वें मंत्री का भी हो सकता है चयन; आखिर क्‍यों इस पद को रखा जाता रहा है खाली

झारखंड में अगर चंपई सोरेन के नेतृत्‍व में नई सरकार बनती है तो अब 12वां मत्री भी होना तय माना जा सकता है। साथ ही वर्तमान मंत्रियों में बदलाव भी हो सकता है। हेमंत सोरेन की सरकार में 11 मंत्री ही रहे तथा 12वां मंत्री का पद रिक्त रहा। लेकिन हो सकता है कि चंपई की सरकार में 12वां मंत्री भी हो।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Published: Thu, 01 Feb 2024 03:27 PM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2024 03:27 PM (IST)
चंपई सोरेन और पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में चंपई सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार बनती है, तो 12वां मंत्री भी होना तय माना जा रहा है। साथ ही वर्तमान मंत्रियों में बदलाव भी हो सकता है। वर्तमान में कुछ मंत्रियों की कुर्सी छिन सकती है। हेमंत सोरेन की सरकार के पूरे कार्यकाल में 11 मंत्री ही रहे तथा 12वां मंत्री का पद रिक्त रहा।

हेमंत सोरेन के पास रहे कई महत्‍वपूर्ण विभाग

मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के पास ही कई महत्वपूर्ण विभाग रहे। इनमें गृह, ऊर्जा, पथ निर्माण, भवन निर्माण, उच्च शिक्षा, जल संसाधन, वन एवं पर्यावरण, कार्मिक, कैबिनेट आदि जैसे महत्वपूर्ण विभाग सम्मिलित हैं। जगरनाथ महतो के निधन के बाद शिक्षा विभाग भी उनके पास रहा।

इन मंत्रियों से वापस लिया जा सकता है पद

चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें उतने विभाग नहीं दिए जा सकते। ऐसे में पूरी संभावना जताई जा रही है कि नई सरकार में 12वें मंत्री बनाकर कुछ विभाग उन्हें दिए जा सकते हैं।

बदले जाने में सभी मंत्री कांग्रेस के ही होंगे। बन्ना तथा बादल से मंत्री पद वापस लेने की बात पहले भी आती रही है। रामेश्वर उरांव से भी मंत्री पद वापस लिया जा सकता है।

रघुवर, हेमंत सरकार में खाली रही एक कुर्सी

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में भी एक मंत्री का पद खाली रखा गया था। हेमंत सोरेन ने भी एक पद खाली रखा था। इसे सरकार की स्थिरता के लिए टोटका के रूप में भी देखा जाता था।

कहा गया कि एक पद खाली रखना भाग्यशाली है। देखना होगा कि नई सरकार बनने की स्थिति में यह परंपरा आगे बढ़ पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें: ...पीछे के दरवाजे से निकले हेमंत सोरेन, मेन गेट पर कौन बनेगा CM पर होती रही चर्चा; पढ़ें पूरी टाइम लाइन

यह भी पढ़ें: आखिर क्‍यों 'टाइगर' के नाम से मशहूर हैं चंपई सोरेन, मजदूरों के हक में की थी आवाज बुलंद; इस तरह से राजनीति में हुई थी एंट्री


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.