विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand : लोहरदगा में डटे हैं चमरा लिंडा, आईएनडीआईए की बढ़ी परेशान; पलामू में दो उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस

Published: Tue, 30 Apr 2024 10:21 AM (GMT+05:30)

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण (देश के चौथे चरण) की चार सीटों पर अंतिम दिन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ ...और पढ़ें

लोहरदगा से मैदान में डटे हुए हैं चमरा लिंडा
लोहरदगा से मैदान में डटे हुए हैं चमरा लिंडा

HighLights

  1. पलामू में दो उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस, लोहरदगा से चमरा लिंडा डटे हैं मैदान मे
  2. पहले चरण की चार सीटों पर 45 उम्मीदवार रह गए चुनाव मैदान में
  3. लोहरदगा में 15, सिंहभूम में 14, पलामू में नौ तथा खूंटी में सात उम्मीदवार

राज्य ब्यूरो, रांची। Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले (देश के चौथे) चरण की चार सीटों पर अंतिम दिन महज दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। पलामू में सोमवार को दो उम्मीदवार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अभय कुमार तथा भागीदारी पार्टी के सत्येंद्र कुमार पासवान ने अपना नामांकन वापस लिया।

चमरा लिंडा ने नहीं लिया नामांकन वापस

सिंहभूम, खूंटी तथा लोहरदगा में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। इन सीटों पर सभी उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। पहले चरण की इन चारों सीटों पर सोमवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी।

सभी की निगाहें लोहरदगा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले झामुमो के बागी विधायक चमरा लिंडा पर थी। उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया है। इससे आइएनडीआइए की परेशानी बढ़ गई है।

कामेश्वर बैठा भी चुनाव मैदान में जमे हुए

पलामू में राजद छोड़ बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल करने वाले कामेश्वर बैठा भी चुनाव मैदान में जमे हुए हैं।

नामांकन वापसी के बाद चारों सीटों पर कुल 45 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। सबसे अधिक 15 उम्मीदवार लोहरदगा में हैं। इसके बाद सिंहभूम में 14, पलामू में नौ तथा खूंटी में सात उम्मीदवार हैं।

बता दें कि इन चारों सीटों पर कुल 65 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें खूंटी में नौ, सिंहभूम में सात तथा लोहरदगा में दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद हो गए थे।

सिर्फ पलामू में सभी 11 उम्मीदवारों के पर्चे योग्य पाए गए थे। 18 पर्चे रद होने के बाद कुल 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए थे, जिनमें दो ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इन चारों सीटों पर 13 मई को मतदान होना है।

ये उम्मीदवार रह गए चुनाव मैदान में

सिंहभूम

  • गीता कोड़ा (भाजपा)
  • जोबा मांझी (झामुमो)
  • पानमणि सिंह (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया-कम्युनिस्ट)
  • परदेशी लाल मुंडा (बहुजन समाज पार्टी)
  • वीर सिंह देवगम (राइट टू रिकाल पार्टी)
  • चित्रसेन सिंकू (झारखंड पार्टी)
  • सुधारानी बेसरा (पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया-डेमोक्रेटिक)
  • विश्व विजय मार्डी (अंबेदकराइट पार्टी आफ इंडिया)
  • कृष्णा मार्डी (झारखंड मुक्ति मोर्चा-उलगुलान)
  • माधवचंद्र कुंकल (निर्दलीय), दुर्गा लाल मुर्मू (निर्दलीय)
  • दामोदर सिंह हांसदा (निर्दलीय)
  • संग्राम मार्डी (निर्दलीय)
  • आशा कुमारी (निर्दलीय)

खूंटी

  • अर्जुन मुंडा (भाजपा)
  • कालीचरण मुंडा (कांग्रेस)
  • अपर्णा हंस (झारखंड पार्टी)
  • सावित्री देवी (बहुजन समाज पार्टी)
  • बबीता कच्छप (भारत आदिवासी पार्टी)
  • बसंत कुमार लोंगा (निर्दलीय)
  • पाश्चर संजय कुमार तिर्की (निर्दलीय)

लोहरदगा

  • समीर उरांव (भाजपा)
  • सुखदेव भगत (कांग्रेस)
  • महेंद्र उरांव (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया)
  • मणि मुंडा (भागीदारी पार्टी)
  • बिहारी भगत (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-डेमोक्रेटिक)
  • मरियानुस तिग्गा (भारत आदिवासी पार्टी)
  • रामचंद्र भगत (लोकहित अधिकारी पार्टी)
  • गिरिजानंदन उरावं (बहुजन समाज पार्टी)
  • अर्जुन टोप्पो (आजाद समाज पार्टी)
  • चमरा लिंडा (निर्दलीय)
  • स्टीफन किंडो (निर्दलीय)
  • सानिया उरांव (निर्दलीय)
  • पवन तिग्गा (निर्दलीय)
  • अपर्णा देव भगत (निर्दलीय)
  • रंजीत भगत (निर्दलीय)

पलामू

  • विष्णु दयाल राम (भाजपा)
  • ममता भुइयां (राजद)
  • कामेश्वर बैठा (बहुजन समाज पार्टी)
  • वृंदा राम (पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया-डेमोक्रेटिक)
  • महेंद्र बैठा (एसयूसीआइ-सी)
  • रामवचन राम (बहुजन मुक्ति पार्टी)
  • ब्रजेश कुमार तुरी (राष्ट्रीय समानता दल)
  • सनन राम (लोकहित अधिकार पार्टी)
  • गणेश रवि (निर्दलीय)

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Politics : चमरा लिंडा के एक्‍शन से JMM में खलबली, पार्टी ने दे दी चेतावनी- नामांकन वापस लो नहीं तो...

कितना कमाती हैं कल्‍पना सोरेन? पति हेमंत से ज्‍यादा बैंक बैलेंस, पढ़ें गहनों से लेकर जमीन-जायदाद का पूरा ब्‍यौरा