Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Champai Soren: चंपई सोरेन का क्या होगा? दिल्ली में डटे रहने से बढ़ रहा सियासी तापमान, तीखी बयानबाजी भी तेज

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 10:35 AM (IST)

    Champai Soren चंपई सोरेन का क्या होगा? झारखंड की सियासत में यह एक बड़ा सवाल है। प्रदेश में राजनीतिक हलचल पैदा करने वाले चंपई सोरेन इन दिनों दिल्ली में ही हैं। ऐसे में अटकलों और कयासों का दौर भी जारी है। उनके समर्थकों और विरोधियों के मन में सवाल है कि अब आगे क्या? इधर चंपई को लेकर नेताओं के तीखे बयान भी सामने आने लगे हैं।

    Hero Image
    Champai Soren : दिल्ली में डटे हुए हैं चंपई सोरेन।

    राज्य ब्यूरो, रांची। Champai Soren: अपनी पुरानी पार्टी (झामुमो) को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री व हेमंत सरकार के मंत्री चंपई सोरेन दिल्ली में जमे हैं। माना जा रहा है कि उन्हें कभी भी भाजपा में शामिल कराया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, इससे पहले भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात होनी है। बताया जाता है कि चंपई सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के लगातार संपर्क में हैं।

    ये दोनों नेता क्रमश: झारखंड के चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी हैं। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने का मामला झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान देख रहे हैं।

    इन दोनों नेताओं से दिल्ली में मुलाकात के बाद चंपई सोरेन की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात होनी है। इस बीच झारखंड में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।

    तीखी बयानबाजी का दौर

    चंपई के पक्ष और विपक्ष में नेताओं के तीखे बयानों का दौर तेज हो गया है। झामुमो की ओर से अभी इस मामले पर कोई बहुत तीखी प्रतिक्रया सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस के नेता व मंत्री चंपई सोरेन पर निशाना साधने लगे हैं।

    दूसरी ओर भाजपा चंपई सोरेन के साथ अन्याय किए जाने की बात कह रही है। सोमवार को दिल्ली में चंपई सोरेन की भाजपा के किसी केंद्रीय नेता से मुलाकात नहीं हुई।

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से बाहर हैं। प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मेरठ में थे। चंपई इन नेताओं से मुलाकात के लिए दिल्ली में रुके हुए हैं।

    भाजपा में शामिल कराने की तैयारी पूरी!

    बताया जा रहा है कि उन्हें भाजपा में शामिल कराने की तैयारी हो चुकी है। औपचारिक मुलाकात के बाद इसकी घोषणा होगी।

    यह भी कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराने को लेकर भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत दूसरे नेताओं से भी विमर्श किया गया है।

    इन नेताओं से इनके भाजपा में आने से पड़ने वाले प्रभाव का आकलन भी पूछा गया है।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन के करीबी ने चंपई को बताया 'विभीषण', कहा- सरकार को तोड़ने की कोशिश की

    Champai Soren: कैसे हेमंत सोरेन के 'भरोसेमंद सिपहसालार' ने गरमा दी झारखंड की सियासत, राजनीतिक घटनाक्रम का A To Z