Champai Soren Oath Live: हैदराबाद के 7 स्टार रिजॉर्ट में हैं सोरेन के सारे विधायक, हॉर्स ट्रेडिंग का सता रहा डर!
Champai Soren LIVE News: चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके अलावा दो अन्य विधायकों आलमगीर आलम (कांग्रेस) और सत्यानंद भोक्ता (आरजेडी) ने मंत्री पद की शपथ ली। इस बीच, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा है कि हाई कोर्ट में उनकी याचिका अभी लंबित है, इसलिए वहीं अपना पक्ष रखें।

Jharkhand New CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस और राजद कोटे से एक- एक मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें क्रमशः आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता होंगे। इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही।
हेमंत सोरेन के सभी विधायक हैदराबाद के समीरपेठ स्थित लियोनी रिजॉर्ट में ठहराए गए हैं। खबर यह भी है कि उन्हें हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है।
पहली कैबिनेट बैठक के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो काम शुरू किया है, उसे हम आगे बढ़ाएंगे।
#WATCH | Ranchi: After the first cabinet meeting, Jharkhand CM Champai Soren says, "...we will carry forward the work started by Hemant Soren..." pic.twitter.com/M3SxroOtye
— ANI (@ANI) February 2, 2024
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हम राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेंगे। हेमंत सोरेन, हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे।
#WATCH रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हम राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेंगे...वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे।" pic.twitter.com/wwbpe3MSGF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2024
झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया। मैं उनके द्वारा शुरू किए गए काम में तेजी लाऊंगा, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में हम समय पर काम पूरा करेंगे। राज्य में अस्थिरता पैदा करने की विपक्ष की कोशिश हमारे गठबंधन की ताकत से विफल हो गई है।

सिदो कान्हू उद्यान परिसर स्थित शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन।
झारखंड के कांग्रेस और जेएमएम विधायक रांची से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इस मामले पर कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आप सदन के पटल पर हमारी ताकत देखेंगे।
#WATCH | Jharkhand Congress & JMM MLAs leave for Hyderabad from Ranchi, Banna Gupta says, "You will witness our strength on the Floor (of the House)."
— ANI (@ANI) February 2, 2024
JMMs Champai Soren has taken oath as Jharkhand CM after ED arrested Hemant Soren. pic.twitter.com/Dfut3r0yea
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड मिल गई है। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।
Former Jharkhand CM and JMM executive president Hemant Soren sent to 5-day ED custody.
— ANI (@ANI) February 2, 2024
He was arrested by the Directorate of Enforcement (ED) in a money laundering case related to the alleged land scam on 31st January. pic.twitter.com/SO9FUz1IIv

झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन शपथ लेने के बाद राज्यपाल के गले लगते देखे गए।

झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने शपथ ग्रहण के बाद झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को गुलदस्ता सौंपा।
चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वहीं आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ये क्रमश: कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्री होंगे।
#WATCH | Ranchi | Jharkhand Governor C.P. Radhakrishnan meets new CM of the state Champai Soren and newly sworn-in ministers Alamgir Alam and Satyanand Bhokta.
— ANI (@ANI) February 2, 2024
Leaders of the ruling alliance in the state also meet the Governor. pic.twitter.com/xwgZTHQ72J
राज भवन गेट के बाहर मनोनित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की कार खड़ी की गई है।
चंपई सोरेन सरकार पांच फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। नौ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र है। वहीं आलमगीर आलम और बसंत सोरेन डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। ये राजद कोटे के मंत्री होंगे।
झारखंड में आलमगीर आलम और बसंत सोरेन डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।
Hemant Soren Supreme Court: हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि उन्हें पहले हाई कोर्ट के समक्ष अपना मामला उठाना चाहिए।
जब चंपई सोरेन से पूछा गया कि वह बहुमत कब साबित करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द बहुमत साबित करेंगे।
शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि मैं शपथ लेने से पहले गुरुजी (शिबू सोरेन) और माताजी (रूपी सोरेन) का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आया था। वह मेरे आदर्श हैं। मैं झारखंड आंदोलन में शामिल हुआ था और मैं उनका शिष्य हूं। मैं राज्य के लोगों के उत्थान के लिए उनके सिद्धांतों के साथ काम करता हूं। इसलिए, मैं दिशोम गुरु का आशीर्वाद लेने आया हूं।
#WATCH | Ranchi | After meeting Shibu Soren, Jharkhand CM-designate Champai Soren says, "I came here to seek blessings of Guruji (Shibu Soren) and Mataji (Roopi Soren) before taking the oath. He is my idol. I had joined the Jharkhand movement and I am his disciple...I work with… pic.twitter.com/yJaqK8tSbl
— ANI (@ANI) February 2, 2024
Champai Soren: झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से मिलने के लिए रांची के सर्किट हाउस से रवाना हुए। आज दोपहर या शाम तक वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे।
#WATCH | Jharkhand CM-designate Champai Soren leaves from Circuit House in Ranchi to meet former CM and JMM national president Shibu Soren. pic.twitter.com/fZdzcMK5a6
— ANI (@ANI) February 2, 2024
राज्यपाल की तरफ से चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए समय तो दे दिया गया है लेकिन अभी समय तय नहीं किया गया है।
Hemant Soren Supreme Court: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में आज यानी 2 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी। वहीं इससे पहले सोरेन ने हाईकोर्ट में भी याचिका लगाई थी, लेकिन बाद में वापस ले लिया था।
Champai Soren Oath: चंपई सोरेन के झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने पर राज्य बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से हमें झारखंड की संरचना या झारखंड की स्थिति में कोई बदलाव दिखने वाला नहीं है। हमारा मानना है कि चंपई सोरेन सिर्फ एक कठपुतली होंगे और इसकी डोर सोरेन परिवार खींचेगा।
सोरेन परिवार के पास अपनी सरकार के पहले चार वर्षों के दौरान 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों का संदिग्ध रिकॉर्ड है। इसलिए बहुत कुछ बदलने की संभावना नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री को हमारी तरफ से शुभकामनाएं।
चंपई सोरेन आज राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चंपई सोरेन ने कल 47 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया था। वहीं, इससे पहले विधायकों को तोड़ने की गुंजाइश खत्म करने के लिए महागठबंधन के 38 विधायकों को गुरुवार को दो विशेष विमान से हैदराबाद भेजने की तैयारी थी मगर मौसम इसमें बाधक बन गया।
