विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Cabinet: 'मेरे साथ गलत...', कांग्रेस के बाद हेमंत खेमे के विधायक के बदले सुर; बढ़ी सियासी उथल-पुथल

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 17 Feb 2024 02:38 PM (IST)

Champai Soren Cabinet झारखंड में चंपई सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार शुक्रवार को हुआ। इस दौरान कांग्रेस में नए चेहरों ...और पढ़ें

Champai Cabinet: 'मेरे साथ गलत...', कांग्रेस के बाद हेमंत खेमे के विधायक के बदले सुर; बढ़ी सियासी उथल-पुथल
Champai Cabinet: 'मेरे साथ गलत...', कांग्रेस के बाद हेमंत खेमे के विधायक के बदले सुर; बढ़ी सियासी उथल-पुथल

HighLights

  1. बैद्यनाथ राम पूर्व में भाजपा से विधायक रह चुके हैं।
  2. JMM ने लातेहार विधानसभा से प्रत्याशी बनाया तो बैद्यनाथ राम ने जीत हासिल की

राज्य ब्यूरो, रांची। लातेहार से झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने का मलाल है। शुक्रवार को उनका नाम शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची में जारी हो गया था, लेकिन अंतिम समय में नाम कट गया। इससे बैद्यनाथ राम खासे नाराज बताए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ गलत हुआ है।

बैधनाथ राम ने आगे कहा कि अपनी बातों से उन्होंने मुख्यंमत्री चंपई सोरेन को अवगत करा दिया है। उन्हें पूर्व में सूचित किया गया था कि मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए उनका नाम तय किया गया है। वे इसकी तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन टल गया।

बैद्यनाथ राम पूर्व में भाजपा से विधायक रह चुके हैं। वे राज्य सरकार में मंत्री भी रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वे पाला बदलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में चले गए थे। मोर्चा ने उन्हें लातेहार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। उन्होंने जीत हासिल की।

कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर पूर्व मंत्री जोबा मांझा ने क्या कहा 

पूर्व मंत्री जोबा माझी ने चंपई मंत्रीमंडल में स्थान न मिल पाने के विषय में दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक जिले से दो को मंत्री बनाया जाना संभव नहीं है। वे बिना मंत्री पद के पार्टी और जनता की सेवा करती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह उचित निर्णय बहुत सोच समझ कर लिया है। दीपक बिरूआ साथी विधायक हैं। उन्हें नई भूमिका के लिए ढेरों बधाई। कहा कि हो समुदाय से मंत्री बनाया जाना आवश्यक था। यह उचित बदलाव किया गया। हम सब साथ मिलकर झारखंड की जनता के लिए काम करेंगे।

उनसे यह पूछे जाने पर कहा कि कि मंत्री पद न मिलने को आपको कोई मलाल होता प्रतीत नहीं हो रहा, उन्होंने हंसते हुए उत्तर दिया कि बिल्कुल भी नहीं है। पार्टी मुझे जो उत्तरदायित्व देगी, मैं सहर्ष निभाऊंगी।