Move to Jagran APP

नक्सलियों के खिलाफ और तेज होगा अभियान, बनी रणनीति

नक्सलियों के खिलाफ अभियान को तेज करने में किसी स्तर पर संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 30 Jul 2017 09:37 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2017 01:38 PM (IST)
नक्सलियों के खिलाफ और तेज होगा अभियान, बनी रणनीति
नक्सलियों के खिलाफ और तेज होगा अभियान, बनी रणनीति

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड और बिहार की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज होगा। इसकी पृष्ठभूमि केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार शनिवार को तैयार कर गए। उन्होंने झारखंड के अफसरों को बिहार के अफसरों के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया। वे रांची के तिरिल, धुर्वा स्थित सीआरपीएफकैंप में प्रदेश के डीजीपी डीके पांडेय और सीआरपीएफ के आइजी सहित अन्य आला अफसरों के साथ नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा कर रहे थे।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने पिछले एक साल में राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए अभियान की समीक्षा की। उन्होंने यह भी जाना कि झारखंड पुलिस ने पड़ोसी राज्यों ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान का क्या परिणाम सामने आया। समीक्षा के दौरान पूर्व में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान और आगे किस स्थान पर अभियान चलाए जाएंगे, इसको लेकर झारखंड पुलिस की ओर से पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी दिखाया गया। यह भी बताया गया कि बरसात के दौरान अभियान किन-किन स्थानों पर चल रहा है।

सलाहकार ने अफसरों को साफ किया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान को तेज करने में किसी स्तर पर संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पड़ोसी राज्यों के साथ संयुक्त नक्सल अभियान कारगर तरीके से चलाने पर भी जोर दिया। हालांकि इस बार की बैठक को ले न तो के. विजय कुमार और न हीं किसी और अधिकारी ने मीडिया से बात की। बैठक के बाद के विजय कुमार प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी मिलने गए। इसके बाद वे वापस दिल्ली लौट गए।

बैठक में एडीजी अभियान आरके मल्लिक, आइजी अभियान आशीष बत्रा, सीआरपीएफ आइजी संजय आनंद लाटकर के अलावा विशेष शाखा के अफसर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में भाजपा ने फूंका मिशन 2019 का बिगुल

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार के इस दांव से बाबूलाल मरांडी को लगा करारा झटका


 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.