Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi News: तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, भाजपा नेता की हुई मौत

    Updated: Tue, 20 May 2025 11:57 AM (IST)

    सोमवार शाम को कर्रा-गोविंदपुर मार्ग पर एक बोलेरो की टक्कर से भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह की मौत हो गई। 60 वर्षीय रामध्यान सिंह स्कूटी से घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है।

    Hero Image
    घटना की सूचना मिलने पर कर्रा अस्पताल में पहुंचे कर्रा बीडीओ, सीओ स्थानीय भाजपा नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग। (जागरण)

    संवाद सूत्र, कर्रा। कर्रा-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर जरियागढ़ थानांतर्गत तिलमी बाजारटांड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 5:15 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय रामध्यान सिंह तिलमी बाजार से अपनी स्कूटी से अपने घर मास्को लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को तत्काल 108 एंबुलेंस से सीएचसी कर्रा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही कर्रा बीडीओ स्मिता नागेशिया, सीओ वंदना भारती, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, शिवकुमार सिंह, बालकिशून महतो, अखिलेश गोप, रिंकू भगत सहित सैकड़ों लोग सीएचसी कर्रा पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए दुख जताया।

    जानकारी के अनुसार स्कूटी को चपेट में लेने वाला बोलेरो वाहन दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल का है। बोलेरो में स्कूटी का आधा भाग घुसा हुआ है। बोलेरो चालक को जरियागढ़ थाना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया है।

    पूरे क्षेत्र में छाया मातम

    मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के रामध्यान सिंह की गिनती क्षेत्र में एक अच्छे नेता के रूप में थी। भाजपा के वे समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है। पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।