Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर किया हंगामा, ... ये रही वजह, पुलिस से हुई झड़प

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 05:00 PM (IST)

    बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रांची में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।

    Hero Image
    भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रांची में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।

    जागरण संवाददाता, रांची। बिहार के दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने रांची में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

    हंगामे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। हालात बिगड़ता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल भी बुलाया गया।

    रांची के डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रदर्शन के दौरान कुछ कहासुनी हुई थी।  लेकिन फिलहाल सब शांत है।

    उन्होंने कहा कि किसी बड़ी घटना की कोई जानकारी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कह रहे थे। 

    उनकी मांग थी कि इस पर राहुल गांधी बयान दें। प्रदर्शन के दौरान कुछ भावनात्मक अपीलें भी की गईं और कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपने घरों पर झंडा उतारने जैसी व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं दीं।

    दरभंगा में हुई टिप्पणी ने झारखंड की सियासत को भी गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज हो सकती है। प्रशासन सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner