Jharkahnd News: सचेतकों की नई टीम के साथ उतरेगी भाजपा, सदन में हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी
रांची विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार और विकास कार्यों पर घेरेगी। अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से चल रहे स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदलने का भी विरोध करेगी। भाजपा ने इस मुद्दे को कृतघ्नता बताया है क्योंकि झारखंड का निर्माण वाजपेयी जी के कार्यकाल में हुआ था। भाजपा सदन में सरकार से जवाब मांगेगी और जनता के सवालों को उठाएगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा सचेतकों की नई टीम के साथ उतर रही है। सोमवार को सत्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से चल रहे स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर रखे जाने का जोरदार विरोध होने की संभावना है।
भाजपा विधायक दल के सचेतक राज सिन्हा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का नाम बदलना कृतघ्नता है। झारखंड का निर्माण उन्हीं के प्रधानमंत्रित्व काल में हुआ है। जबकि पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल नाम बदलने की इस कार्रवाई को मतांतरण से जोड़ते हैं।
राज सिन्हा ने बताया कि सदन में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। मानसून सत्र छोटा रखने को राज सिन्हा ने सवालों से भागने की कोशिश बताया और कहा कि इसके बाद भी भाजपा विधायक सरकार को घेरेंगे।
राज्य में विकास कार्य बंद रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता के सवालों से सदन में सरकार को अवगत कराया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष और सचेतकों ने विधायकों से की बात
सदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा और नागेंद्र महतो ने विधायक दल की बैठक के अलावा भी सभी सदस्यों से बात की है। आमलोगों की समस्या को गंभीरता से सदन में उठाने के लिए भाजपा प्रदेश संगठन और विधायक दल की संयुक्त बैठक भी हुई है।
सरकार के छह महीने पूरे हो जाने के बाद भाजपा ने अब सड़क से लेकर सदन तक बदली हुई रणनीति के साथ विरोध की योजना बनाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।