Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Local Body Elections: निकाय चुनाव की तैयारी तेज करेगी भाजपा, नेताओं को मिलेगा जिलों का जिम्मा

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 09:48 PM (IST)

    राज्य में इस साल के अंत तक स्थानीय निकाय चुनाव होने की संभावना है जिसके लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनाकर कार्यकर्ताओं से संभावित उम्मीदवारों के नाम मांगेगी। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन भी करेगी और समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव में मौका देगी। इसका उद्देश्य भविष्य के लिए नेतृत्व तैयार करना है।

    Hero Image
    निकाय चुनाव की तैयारी तेज करेगी भाजपा। (फोटो जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में इस साल के अंत तक स्थानीय निकायों के चुनाव होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि, स्थानीय निकाय चुनाव दलगत आधार पर होंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनाकर सर्वेक्षण का काम प्रारंभ करने की योजना बनाई है। निकाय चुनाव के लिए बनी नेताओं की यह कमेटी जिलों का दौरा करेगी।

    संभावित उम्मीदवारों का नाम कार्यकर्ताओं से पूछने के बाद प्रदेश नेतृत्व को इससे अवगत कराया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री ने जुलाई महीने से पहले इस कमेटी के गठन और जिलों के दौरे की प्रक्रिया चलाने की सलाह दी है।

    निकाय चुनाव में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा राज्य सरकार की नीतियों पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने की योजना भी बना रही है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा पहला मौका

    स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की योजना समर्पित कार्यकर्ताओं को उतारने की है। जीतने वाले प्रत्याशियों के चयन के लिए पहले से चली प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं का चुनाव आसान होगा। स्थानीय निकाय चुनाव के जरिए भाजपा आने वाले दिन के लिए लीडरशिप तैयार करने की योजना में है।

    राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने हाल ही में प्रदेश के नेताओं को स्थानीय निकाय चुनाव में युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका देने का निर्देश दिया है।