भगवान बिरसा जयंती पर उलिहातू से कोकर तक 73 KM की पदयात्रा निकालेगी भाजपा, किसान मोर्चा की झारखंड प्रदेश कमेटी घोषित
भाजपा झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 13 से 15 नवंबर तक उलिहातू से रांची के कोकर ...और पढ़ें

13 से 15 नवंबर तक पदयात्रा, 17 से 20 नवंबर तक प्रमंडलों में जनजातीय गौरव सम्मेलन।
HighLights
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर पदयात्रा।
उलिहातू से कोकर तक 73 किलोमीटर की लंबी यात्रा।
विभिन्न प्रमंडलों में जनजातीय गौरव सम्मेलन होंगे आयोजित।
राज्य ब्यूरो, रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा झारखंड में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। 13 से 15 नवंबर 2026 तक खूंटी के उलिहातू से रांची में कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक करीब 73 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी।
17 से 20 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न प्रमंडलों में जनजातीय गौरव सम्मेलन होंगे। यह जानकारी भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद समीर उरांव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी। समीर उरांव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में 11 से 18 नवंबर तक देशभर में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा।
पदयात्रा 13 नवंबर को सुबह 10 बजे उलिहातू से शुरू होकर खूंटी पहुंचेगी। 14 नवंबर को खूंटी से रांची स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय तक यात्रा होगी। 15 नवंबर को जेल चौक से शुरू होकर सुबह 11 बजे कोकर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि के साथ इसका समापन होगा।
इसके अलावा 17 नवंबर को गुमला जिले के सिसई रेडवा बगीचा और रायडीह में कार्यक्रम होगा। 18 नवंबर को साहिबगंज के भोगनाडीह और चाईबासा, 19 नवंबर को दूबियाखार, मेदिनीराय चौक और सिलागाई तथा 20 नवंबर को चिंगरी, विशुनपुर (गुमला) में आयोजन होंगे। कार्यकर्ताओं और जनजातीय समाज से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।
किसान मोर्चा में इंद्रजीत कुमार उपाध्यक्ष, विक्रांत उपाध्याय प्रदेश महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने 22 सदस्यीय प्रदेश कमेटी की घोषणा की है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह की कमेटी में इंद्रजीत कुमार समेत आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। विक्रांत उपाध्याय समेत दो प्रदेश महामंत्री हैं।
आठ लोगों को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। जितेन्द्र जैन को प्रदेश कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर बनी कमेटी में सभी जिलों का प्रतिनिधित्व रखा गया है।
यह भी पढ़ें- लंदन के साथ कनाडा में भी गूंजेगा छठी मइया का जयकारा, 25 हजार ठेकुआ से रचेगा इतिहास
यह भी पढ़ें- HEC के सीएमडी और निदेशकों के वित्तीय अधिकार छीने गए, एक प्रशासक नियुक्त; NCLT का बड़ा फैसला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।