'अग्रेजी हुकूमत के मुकदमे भी खंगलवा सकती है भाजपा...', अब किस बात पर भड़क गई कांग्रेस?
Jharkhand Politics झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर विपक्ष को समाप्त करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को चुनाव से दूर रखने और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस करने की साजिश रच रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के बैंक खाते को पिछली एक महीने से फ्रिज करके रखा गया है।

राज्य ब्यूरो, रांची। देश के भीतर कांग्रेस को चुनाव से दूर रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस करने की साजिश भाजपा द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के बैंक खाते को पिछली एक माह से फ्रिज किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने इसके साथ ही कहा कि भाजपा विपक्ष को समाप्त करने की कोशिश में सारी संवैधानिक मर्यादाओं को लांघ चुकी है।
उन्होंने कहा कि 1994- 95 के मामले को जिस तरह से सामने लाया जा रहा है उसे लगता है कि भाजपा कांग्रेस को परेशान करने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के समय के मुकदमों को भी खंगलवा सकती है।
शांति ने कहा कि देश की 40 प्रतिशत संपत्ति और 22 प्रतिशत आय देश के 1 फीसद अमीर घरानों के पास है और मोदी ऐसे लोगों को अपना पूरा संरक्षण प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर इलेक्ट्रोरल बांड से अपना खजाना भर चुकी है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के खाते फ्रीज करवाकर भाजपा क्या संदेश देना चाहती है यह पूरी तरह से समझ से परे है।
कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की साजिश : गुंजन
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। पूरे देश की जनता से जुटाए गए पैसे को रोका जा रहा है और कांग्रेस पार्टी के खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है।
उन्होंने इलेक्टोरल बांड पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बांड को असंवैधानिक करार दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव की संभावनाएं समाप्त हो रही हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।