विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: पांच जून को रांची में भाजपा की महारैली... 40 हजार आदिवासी कार्यकर्ताओं का जुटान... आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Wed, 25 May 2022 08:41 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 02:36 PM (IST)

Jharkhand News झारखंड में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आगामी पांच जून को भाजपा आदिवासियों की बड़ी रैली करने जा ...और पढ़ें

Jharkhand Politics: पांच जून को रांची में भाजपा की महारैली... 40 हजार कार्यकर्ताओं का जुटान... आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Jharkhand Politics: पांच जून को रांची में भाजपा की महारैली... 40 हजार कार्यकर्ताओं का जुटान... आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची में पांच जून को प्रस्तावित भाजपा की आदिवासी महारैली में पार्टी आदिवासी जनाधार दिखाएगी। राष्ट्रीय स्तर के इस महासम्मेलन में देश भर से चालीस हजार से अधिक आदिवासी कार्यकर्ताओं के जुटान का लक्ष्य रखा गया है। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। रैली में जनजातीय समाज के केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी शामिल होंगे। आदिवासी महारैली की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। बैठक में दीपक प्रकाश ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस महारैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से शामिल होंगे। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता आज से कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने गांव, पंचायत में बैठक कर अरवा चावल देकर सभी को आमंत्रित करें।

हेमंत सोरेन ने आदिवासियों को दिया धोखा

बाबूलाल मरांडी भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जल, जंगल और जमीन एवं सीएनटी-एसपीटी के नाम पर आदिवासियों को बरगलाकर सत्ता हासिल की। लेकिन आज सत्ता में बैठे हुए लोग और झामुमो के नेता दोनों हाथों से झारखंड को लूटने का काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी के नाम पर राजनीति करके सत्ता जरूर प्राप्त की लेकिन आज एक भी आदिवासी उनके इर्द-गिर्द नहीं है। सरकार में एक भी आदिवासी युवा को न माइंस मिली है और न ठेकेदारी। ये दोनों ही काम राज्य में बिचौलियों कर रहे है।

आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिलेगी

समीर उरांव भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने कहा कि रांची में होने वाली आदिवासी महारैली भव्य एवं ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस महारैली में आदिवासी समाज अपने-अपने आदिवासी परिधान, पारंपरिक वाद्य यंत्र नगाड़ा, मांदर, नृत्य मंडली, विभिन्न खोड़हा के टोली के साथ शामिल होंगे। उरांव ने कहा कि आदिवासी महारैली में पूरे झारखंड की पारंपरिक झलक दिखाई देगी। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनजाति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता में क्षमता है कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं मेयर आशा लकड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष गांगोत्री कुजूर, मोर्चा प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, केके गुप्ता, मनीर उरांव, नकुल तिर्की, प्रेम बडाइक, अनु लकडा, भोगेन सोरेन, रवि मुंडा, अर्जुन मुंडा, रोशनी खलको, दीपक लोहारा, सुजाता कच्छप सहित कई उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।