BIT Mesra Ranchi: मास्टर आफ अर्बन प्लानिंग कार्यक्रम का आयोजन, जनजातीय परिवेश से अवगत हुए छात्र, बीआइटी मेसरा के लिए निगम का ये ऐलान
Jharkhand Education News बीआइटी मेसरा रांची में वास्तुकला और योजना विभाग छात्रों ने मास्टर आफ अर्बन प्लानिंग (एमयूपी) कार्यक्रम आयोजन किया। इस कार्यक् ...और पढ़ें

रांची, जासं। Jharkhand Education News बीआइटी मेसरा में वास्तुकला और योजना विभाग के मास्टर आफ अर्बन प्लानिंग (एमयूपी) कार्यक्रम के छात्रों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रांची के शहरी क्षेत्रों में मौजूद कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों का अध्ययन और पता लगाने के लिए छात्रों ने एक स्टूडियो अभ्यास किया है। जिसमें बताया गया कि रांची झारखंड की राजधानी होने के बाद भी शहरी क्षेत्र में रहने वाली अधिकांश आबादी आदिवासी ही है। जो यहां की सभ्यता और संस्कृति को परिभाषित करता है।
यही नहीं यहां विविध सभ्यता का अद्वितीय संगम भी देखने को मिलता है। शहर के आदिवासियों की इन बस्तियों ने अपने चारों ओर शहरीकरण को नजदीक से देखा है। साथ ही इसके असर को वर्तमान में देख रहे हैं।
छात्रों ने बताया कि स्वदेशी समुदाय की आवास आवश्यकताओं का आंकलन और झारखंड का मामला...नामक परियोजना इन जनजातीय बस्तियों के बदलते परिदृश्य पर केंद्रित है। जिसके अध्ययन के लिए बाकायदा शोध टीम के सदस्य कार्य भी कर रहे हैं।
.jpg)
मेयर डा आशा लकड़ा का स्वागत।
.jpg)
कार्यक्रम के दौरान अपना विचार प्रकट करती मेयर डा आशा लकड़ा।
बीआइटी द्वारा निर्धारित किसी भी योजनाओं में नगर निगम का भरपूर सहयोग रहेगा: आशा लकड़ा
मौके पर मौजूद नगर निगम रांची की मेयर डा आशा लकड़ा ने भी अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि बीआइटी के द्वारा निर्धारित किसी भी योजनाओं में नगर निगम का भरपूर सहयोग रहेगा। वहीं डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि आदिवासी और आदिवसियों पर इतनी गंभीरता से कोई कार्यक्रम आयोजित करना बीआइटी की कर्मठता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में इन्होंने प्रकट किए अपने विचार
कार्यक्रम में जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र जयंत जयपाल सिंह मुंडा, पद्मश्री डा राम दयाल मुंडा के पुत्र गुंजन मुंडा, नीतीश पाल नाग, रोनाल्ड टोप्पो ने भी अपने विचार प्रकट किए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।