Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉकडाउन खत्म होने के बाद ऑनलाइन होगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 07 May 2020 09:44 PM (IST)

    लॉकडाउन खत्म होने के बाद राची नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।

    लॉकडाउन खत्म होने के बाद ऑनलाइन होगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

    जागरण संवाददाता, राची : लॉकडाउन खत्म होने के बाद राची नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अर्थात आवेदकों को जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए राची नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आवेदकों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन देने की सुविधा होगी। फिर तीन चरणों से आवेदन पास हाने के बाद रजिस्ट्रार या डिप्टी रजिस्ट्रार के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। आवेदक घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जन्म या मृत्यु प्रमाण डाउनलोड कर सकेंगे। राची नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने बताया कि फिलहाल जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन पूर्व की तरह मैन्युअल तरीके से लिए जा रहे हैं। सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन प्रक्रिया के किया गया बदलाव पूरा कर लिया गया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद आवेदकों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    :::::::

    डुप्लीकेसी रोकने के लिए किया गया बदलाव

    कुछ माह पहले राची नगर निगम में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया था। डोरंडा के एक व्यक्ति ने जन्म प्रमाण पत्र सही है या गलत, इसकी जाच के लिए राची नगर निगम में आवेदन दिया था। जब संबंधित प्रमाण पत्र की जाच की गई तो वह फर्जी निकला। राची नगर निगम के सॉफ्टवेयर या रजिस्टर में संबंधित जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं था। डिप्टी रजिस्ट्रार ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वालों की धर-पकड़ के लिए साइबर थाना में आवेदन भी दिया था। हालाकि अब तक इस मामले में साइबर थाना के माध्यम से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है, ताकि इसकी डुप्लीकेसी न हो।

    :::::::

    क्यूआर कोड से प्रमाण पत्र के वैधता की होती है जाच

    वर्तमान में राची नगर निगम द्वारा जारी किए गए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की वैधता की जाच के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के ठीक नीचे क्यूआर कोड अंकित होता है। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही संबंधित व्यक्ति के नाम के साथ जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र आपके एंड्रॉयड मोबाइल पर खुल जाता है। यदि क्यूआर कोड स्कैन करने पर जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र आपके एंड्रॉयड मोबाइल पर नहीं खुलता है तो वह फर्जी होगा।

    ::::::

    यह सॉफ्टवेयर पूर्णत: डिजिटल होगा। घर से या प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध होगी। सॉफ्टवेयर में किए गए बदलाव को एनआइसी के सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है।

    - मनोज कुमार, नगर आयुक्त, राची नगर निगम।