शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल हो दिशोम गुरु Shibu Soren की जीवनी, कई संगठनों ले शिक्षा सचिव के समक्ष रखी मांग
झारखंड आफिसर्स टीचर्स इंप्लाइज फेडरेशन के नेतृत्व में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी राज्य के स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की मांग की है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु के जीवन पर पाठ्यक्रम तैयार करने के दौरान उनके व्यक्तित्व की विशालता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

राज्य ब्यूरो,रांची । झारखंड आफिसर्स, टीचर्स, इंप्लाइज फेडरेशन के नेतृत्व में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी राज्य के स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की मांग की है।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु के जीवन पर पाठ्यक्रम तैयार करने के दौरान उनके व्यक्तित्व की विशालता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
उनकी दूरगामी सोच ने ही तत्कालीन केंद्र सरकार की वनांचली विचारधारा को झारखंडियत सोच में तब्दील करने को विवश कर दिया।
झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन किसी समुदाय, क्षेत्र अथवा समूह विशेष के नेता नहीं थे।
पूरे देश का वंचित वर्ग उनमें अपने प्रतिनिधित्व की झलक देखता है। स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में उनके जीवन वृत्त को सम्मिलित करने से झारखंड जन गण एवं बाल मन को महामानव के संघर्षों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
इसकी जानकारी फेडरेशन के प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी सुमित कुमार नंद ने दी। संगठन की मांग पर शिक्षा सचिव ने अपनी सहमति व्यक्त की और उन्होंने कहा कि इस पर व्यापक कार्य करने की आवश्यकता है विभाग इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।