Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में BJP बना रही रणनीति, पूर्व सीएम सहित कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड के नेताओं को अहम जिम्मेदारी देगी। अर्जुन मुंडा और आदित्य साहू जैसे नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश मिले हैं। ये नेता प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कार्यक्रमों का समन्वय करेंगे। कर्मवीर सिंह लगातार बिहार जा रहे हैं। आदिवासी क्षेत्रों में झारखंड भाजपा जनजातीय मोर्चा के कार्यकर्ता एनडीए के लिए प्रचार करेंगे।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। इस साल के अंत तक बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी झारखंड के नेताओं को प्रमुख भूमिका में लगाएगी।

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू समेत दूसरे नेताओं को इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश मिला है।

    चुनाव में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के बड़े नेताओं के कार्यक्रम का समन्वय झारखंड के नेताओं को सौंपा जाएगा। बिहार के नेता अपने क्षेत्र में ज्यादा फोकस कर पाएं इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने यह व्यवस्था की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह लगातार बिहार प्रवास कर रहे हैं। प्रदेश कमेटी के दूसरे नेता भी जिलों में कार्यक्रम समन्वयक बनाए जाएंगे। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दो दौर का बिहार प्रवास पूरा कर चुकी हैं। झारखंड भाजपा ने बिहार चुनाव में सहयोग के लिए पूरी योजना बना ली है।

    आदिवासी बहुल सीटों पर एससी मोर्चा को लगाएंगे

    बिहार में बीस से अधिक विधानसभा आदिवासी बहुल मानी जाती है। यहां झारखंड के भाजपा जनजातीय मोर्चा के नेताओं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलेगी।

    देवघर, दुमका और गोड्डा के कार्यकर्ता पड़ोस की विधानसभा पर कैंप करेंगे और एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी दो बार बिहार में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने जा चुके हैं।