Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में दो बार रोका गया एयर एशिया का विमान, बर्ड हिट व इंजन से धुआं निकलने के बाद दूसरे विमान से मुंबई भेजे गए यात्री

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:09 PM (IST)

    Jharkhand News एयरपोर्ट पर मुसाफिरों के हंगामे के बाद एयर एशिया कंपनी ने कोलकाता से 180 सीटर वाला दूसरा विमान बुलाया। सभी यात्री सकुशल हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    रांची में दो बार रोका गया एयर एशिया का विमान, बर्ड हिट व इंजन से धुआं निकलने के बाद दूसरे विमान से मुंबई भेजे गए यात्री

    रांची, जासं। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज मुंबई जा रहे एयर एशिया के विमान को दो बार रोका गया। पहली बार रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार की दोपहर तकरीबन 11:45 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुन: दोबारा इंजीनियर के ठीक करने के बाद विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ी तो विमान से आवाज आई। पायलट ने फिर से विमान को सतर्कता पूर्वक रोक लिया। इसके बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची से मुंबई के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार एयर एशिया के विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के बाद फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार नहीं हो सका। एयरपोर्ट पर मुसाफिरों के हंगामे के बाद एयर एशिया कंपनी ने कोलकाता से 180 सीटर वाला दूसरा विमान बुलाया। विमान 7:00 बजे तक रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसके बाद रात 9:30 बजे एयरपोर्ट पर मौजूद सभी 176 यात्रियों को दूसरे विमान के जरिए मुंबई भेजा गया। बताया गया कि एयर एशिया के विमान से टकराने वाला पक्षी चील था।

    एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी कि आखिर इंजीनियरों की टीम ने जब जांच करने के बाद ओके कर दिया था तो फिर रनवे पर उड़ान भरते वक्त विमान के इंजन से धुआं और चिंगारी क्यों निकली। जानकारों का कहना है कि वह तो अच्छा हुआ कि रनवे पर उड़ान भरते वक्त ही इंजन से धुआं और चिंगारी निकली। वरना अगर विमान हवा में उड़ जाता और इंजन में कोई खराबी आती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    बर्ड हिट की घटना सामने आने के बाद एयर एशिया के विमान की जांच इंजीनियरों की टीम ने की। जांच पड़ताल के बाद इसे फिर से उड़ान भरने के लिए इजाजत दे दी गई। 4:20 बजे इसे रनवे से टेक ऑफ करना था। पर रनवे पर आने के बाद विमान में फिर से खराबी आ गयी। इसके बाद उड़ान रोक दी गयी। उसके बाद परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

    रांची से 176 यात्रियों को लेकर मुंबई जा रहा एयर एशिया का विमान रनवे पर उड़ान भरते समय एक पक्षी से टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ से किसी तरह विमान को रनवे पर रोका। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि विमान को कोई क्षति नहीं पहुंची है। सभी यात्री सकुशल हैं। विमान की जांच चल रही है। कई इंजीनियर विमान की जांच में लगाए गए हैं। जांच पूरी करने के बाद विमान मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद, इंजीनियर के ठीक करने के बाद दोबारा उड़ते वक्त फिर विमान के इंजन से आवाज आई। इसके बाद फिर विमान रोका गया।

    रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खड़ा एयर एशिया का विमान।

    एयर एशिया का यह विमान 11:45 बजे रांची से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी कि विमान के पास पक्षी कैसे पहुंचा। उन्होंने बताया कि कौन सा पक्षी था। यह अभी बात साफ नहीं हो रही है। मामले की जांच होगी। पक्षी के विमान से टकराते ही पायलट ने इमजेंसी ब्रेक लगाया। इससे विमान में बैठे यात्रियों को जोर का झटका लगा। वे घबरा गए। क्रू मेंबर से इस बाबत पूछने पर बताया गया कि विमान से एक पक्षी टकरा गया है।

    यात्रियों ने किया हंगामा, दूसरे विमान से भेजा जाएगा

    बर्ड हिट की घटना के बाद एयर एशिया के विमान की जांच इंजीनियरों की टीम ने की। जांच पड़ताल के बाद इसे फिर से उड़ान भरने के लिए अनुमति दी गई। 4:20 बजे इसे रनवे से टेक ऑफ करना था। पर रनवे पर आने के बाद विमान में फिर से खराबी आ गयी। इसके बाद उड़ान रोक दी गयी। उसके बाद परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

    इधर, बिरसा एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा के अनुसार प्लेन को रनवे पर ले आया गया था। पर कुछ तकनीकी समस्या आने के कारण टेक ऑफ नहीं हुआ। इसकी फिर से जांच की जा रही है। इस दौरान यात्रियों को एयरपोर्ट के अंदर ही रखा गया। उन्हें सारी सुविधाएं दी गई। उनके लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों के हंगामे की खबर से इंकार किया है।

    शनिवार को 11:45 पर मुंबई के लिए टेक ऑफ करते वक्त विमान से बर्ड हिट हुआ। भनक लगते ही पायलट ने ब्रेक लगा दी। जानकारी के अनुसार 176 यात्रियों को लेकर एयर एशिया का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। रनवे पर पहुंचने के बाद जब विमान ने टेक ऑफ के लिए दौड़ लगायी, तभी एक पक्षी विमान के ब्लेड से टकरा गया। इसका आभास होते ही पायलट ने इमजेंसी ब्रेक लगाया।