Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Politics: रावण ने बोला बड़ा हमला... बहुजन समाज की सौदागर है बहन मायावती...

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Wed, 04 May 2022 02:25 PM (IST)

    UP Politics News भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद रावण ने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मायावती ने देश के बहुजन समाज को भारतीय जनता पार्टी के हाथों बेच दिया है। कहा कि दलित समाज के साथ विश्वासघात को सहन नहीं किया जाएगा।

    Hero Image
    UP Politics News: चन्द्रशेखर आजाद रावण का मायावती पर बड़ा हमला

    मेदिनीनगर (पलामू), जेएनएन। UP Politics News भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने देश के बहुजन समाज को भारतीय जनता पार्टी के हाथों बेच दिया है। यहीं नहीं उन्होंने अपने भाई-भतीजे व संपत्ति को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आत्मसमर्पण कर दलित समाज के साथ विश्वासघात किया है। इसे इसे सहन नहीं किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गढ़वा जाने के क्रम में मेदिनीनगर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। कहा कि मायावती के कार्यों से बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को काफी नुकसान पहुंचा है। पूछे जाने पर कहा कि कि मायावती के घुटने टेकने के वजह से आज देश का हर नागरिक दो लाख रुपये के विदेशी कर्जदार है। उनका पलामू, गढवा व लातेहार जिले का दौरा का उद्देश्य बहुजन समाज को उनके हक व अधिकार के लिए ना सिर्फ जागरूक करना है, बल्कि संगठित भी करना है। इसी ताकत से देश में फासीवादी शक्तियों से मुकाबला किया जा सकता है।

    झारखंड के मुख्यमंत्री के कार्यों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यूपीए व एनडीए दोनों सरकारों ने बहुजन समाज व दलित को दबाने का का कार्य किया है। इससे पहले भीम आर्मी प्रमुख खुले वाहन में सवार होकर अंबेडकर पार्क पहुंचे, यहो उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बताया कि उनके कार्यक्रम को असफल करने के लिए ही लातेहार में उनके भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जगजीवन राम को पुलिस गिरफ्तार किया है।

    बाबा साहब की प्रतिमा के पास लोगों को संबोधित करते चन्द्रशेखर आजाद रावण।

    संगठित होकर लड़ें अपने हक व अधिकार की लड़ाई

    भीम आर्मी के संस्थापक प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने संगठित होकर अपने हक व अधिकार के लिए लड़ाई लड़कर ही वास्तविक अधिकार मिल सकता है। वे मंगलवार को रांची से गढ़वा जाने के क्रम में सतबरवा काली मंदिर के निकट एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जय भीम के नारों व फूल मालाओं से भीम आर्मी के राष्ट्रीय चीफ का जोरदार स्वागत किया गया। कहा कि अपने हक व अधिकार की लड़ाई के लिए आंदोलन कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार किया जा सकता है। किसी भी कीमत पर देश के संविधान को मिटाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से बहुजन आंदोलन को बढ़ाने के लिए लोगों से शिक्षित, संगठित व संघर्ष की राह को अपनाने पर बल दिया।

    ये लोग रहें उपस्थित

    मौके पर छोटू जी, विकास कुमार, देवेंद्र कुमार, अर्जुन राम, कमेश राम, मो. इम्तियाज, रोहित प्रसाद, विपिन रवि, मो. नौशाद सहित कई लोग उपस्थित थे।