Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Vikas Parishad: 'भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता' में 16 टीमें लेंगी भाग, रांची के ये 8 स्कूल शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 10:23 AM (IST)

    Bharat Vikas Parishad Bharat Ko Jano Quiz Competition 2022 RSS के अनुषांगिक संगठन भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवंबर रविवार को किया गया है। इसमें 16 टीमें भाग लेंगी। रांची के 8 स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे।

    Hero Image
    Bharat Vikas Parishad, Bharat Ko Jano Quiz Competition 2022: भारत विकास परिषद का भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता 2022।

    रांची, जासं। Bharat Vikas Parishad, Bharat Ko Jano Quiz Competition 2022 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अनुषांगिक संगठन भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवंबर रविवार को किया गया है। डीएवी बरियातू, रांची में जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में रांची शहर के आठ स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। इसके लिए सुबह 9.30 में निबंधन शुरू हो जाएगा। प्रत्येक स्कूलों से कनीय (कक्षा 6-8) और वरीय (कक्षा-9-12)वर्ग से दो-दो बच्चे शामिल होंगे। दोनों वर्ग से आठ-आठ टीमें भाग लेंगी। इन बच्चों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची से 13 हजार बच्चे होंगे शामिल

    पूरे देश में आयोजित इस परीक्षा में रांची शहर में इन आठ स्कूलों के 13 हजार बच्चे शामिल हुए थे। जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता से चुने गए बच्चों का प्रांत स्तर की प्रतियोगिता 20 नवंबर को रांची में होगी। फिर क्षेत्रीय स्तर पर कोलकाता में पांच दिसंबर को और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अगले वर्ष 7-8 जनवरी को प्रतियोगिता होगी।

    भारतीय सभ्यता, संस्कृति, रीति-रिवाज, भूगोल आदि से अवगत कराना लक्ष्य

    भारत विकास परिषद के झारखंड प्रांत के संरक्षक गिरीश प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारतीय सभ्यता, संस्कृति, रीति-रिवाज, भूगोल आदि से अवगत कराना है।

    भारत को जानो पुस्तक से पूछे जाएंगे प्रश्न

    रांची मध्य शाखा के सचिव गोविंद प्रसाद सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद की रांची मध्य और रांची महानगर शाखा के द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। इस प्रतियोगिता में प्रश्न परिषद की ओर से तैयार भारत को जानो पुस्तक से पूछे जाएंगे। पिछले माह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित लिखित परीक्षा से पहले रांची सहित पूरे देश में तीन लाख से अधिक पुस्तकों का वितरण किया गया। प्रतियोगिता में भारत के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, धर्म, साहित्य, विज्ञान, खेल, संविधान, धर्मग्रंथ आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का उपयोग उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं के संदर्भ में भी बच्चे कर रहे हैं।

    इन स्कूलों के बच्चे होंगे शामिल

    • सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा,
    • योगदा सत्संग विद्यालय,
    • सरला बिरला पब्लिक स्कूल,
    • ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना,
    • दिल्ली पब्लिक स्कूल,
    • वाईबीएन पब्लिक स्कूल,
    • डीएवी गांधीनगर और
    • डीएवी बरियातू।