Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Clapping Benefits: ताली बजाने के आठ फायदे, ऐसे बजाइए तो इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

    By M. EkhlaqueEdited By: M Ekhlaque
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 01:33 PM (IST)

    Clapping Benefits वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी ताली बजाना एक फायदेमंद क्रिया है। सेहत को इससे काफी फायदा है। यह एक प्रकार का योग है। अगर हम इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें तो कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। कई बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं।

    Hero Image
    Clapping Benefits: ताली बजाना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद, यहां जानिए।

    रांची, डिजिटल डेस्क। Clapping Benefits in Diseases ताली बजाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। वैज्ञानिक नजरिए से भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। बहुत सारी ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें आप ताली बजाकर दूर सकते हैं। हमारे समाज में ताली बजाने के कई अर्थ निकाले जाते हैं। पहला यह कि ताली बजाना किसी का उपहास उड़ाना माना जाता है। दूसरा यह कि किसी को उत्साहित करने के लिए भी ताली बजाया जाता है। लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ी बात यह कि यह हम सब के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद क्रिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताली बजाने से इस तरह का हो सकता है फायदा

    • अगर आप हर दिन 400 बार ताली बाजाते हैं तो आपका गठिया रोग ठीक हो जाएगा। यह क्रिया आपको चार महीने करने की जरूरत है। हां, सुबह-शाम एक निश्चित समय पर यह करना होगा। इससे अंगुली व हाथों में रक्त संचार तेज होता है। नस सक्रिय रहते हैं।
    • अगर आपको हाथ में लकवा मार दिया हो या आपका हाथ कांप रहा हो तो हर दिन सुबह और शाम में 400 बार ताली बजाएं। यह क्रिया छह माह तक लगातार करते रहिए। इस बीमारी से आपको छुटकारा मिल जाएगा। इससे नसों में रक्त संचार एक्टिव हो जाएगा।
    • अगर आप हृदय रोग, फेफड़ा की बीमारी और लिवर की बीमारी से जूझ रहे हैं तो आप हर दिन सुबह और शाम करीब 300 बार ताली बजाएं। इन बीमारियों से आपको मुक्ति मिल जाएगी। आयुर्वेद में इस क्रिया को बेहद फायदेमंद बताया गया है।
    • अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है तो ताली बजाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ताली बजाने से आपके शरीर में रक्त संचार बढ़ जाएगा। इसके बाद शरीर के सभी अंग तेजी से काम करने लगेंगे। इससे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी।
    • अगर आप सिरदर्द, मधुमेह और अस्थमा जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं तो आपको नियमित रूप से ताली बजाना चाहिए। सुबह-शाम एक निश्चित समय तय कर लीजिए। हर दिन 200 बार ताली बजाइए। इससे यह बीमारियां पूरी तरह से नियंत्रित रहेंगी।
    • अगर आपका बाल झड़ रहा है तो इसे नियंत्रित करने के लिए आपको हर दिन सुबह-शाम ताली बजाना चाहिए। दरअसल, हाथों में घर्षण होने से सिर के बालों को फायदा होता है। हथेली और अंगुली की नसें सीधे ब्रेन से जुड़ी होती हैं। ताली बजाने पर यह नसें सक्रिय हो जाती हैं। रक्त संचार ठीक रहने से बालों को फायदा होता है।
    • आयुर्वेद विशेषज्ञों के अुनसार हर दिन भोजन ग्रहण करने के बाद एक व्यक्ति को 200 बार ताली बजाना चाहिए। इससे शरीर में चर्बी एकत्र नहीं होता है। इस कारण यह मोटापा को भी नियंत्रित करता है। अत: आप हर दिन भोजन के बाद ताली बजाना नहीं भूलें।
    • हाथ की नसों का सीधा संबंध ब्रेन से होता है। ऐसे में ताली बजाने से लोगों की स्मरण शक्ति बढ़ जाती है। भूलने की आदत छूट जाती है। यही नहीं जोड़ों का दर्द भी ठीक हो जाता है। हर व्यक्ति को सुबह-शाम ताली जरूर बजाना चाहिए।

    इस तरह बजाना चाहिए दोनों हाथ से ताली

    यदि आप ताली बजाने जा रहे हैं तो दोनों हाथों पर बादामा, नारियल, तिल या जैतून का तेल अवश्य लगा लें। सुबह शाम इस क्रिया को अवश्य करें। तुरंत रिजल्ट की अपेक्षा नहीं करें। कम से कम चार माह अवश्य ताली बजाते रहिए। ताली बजाते समय कभी हाथ ऊपर करें तो कभी सीधा रखें। कभी कभी साधारण तरीके से इस क्रिया को करें। अगर ताली बजाते समय हाथ ज्यादा गर्म हो जाएं तो थोड़ी देर रुकें। पुन: इस क्रिया को शुरू करें। ताली बजाने के दौरान पानी का सेवन नहीं करें। क्रिया संपन्न होने के आधा घंटा बाद पानी का सेवन करें।

    comedy show banner
    comedy show banner