Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    B.Ed. Merit List 2020: बीएड में दाखिले के लिए मेरिट लिस्‍ट जारी, पहले तीन स्‍थानों पर छात्राएं; देखें jceceb.jharkhand.gov.in

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jan 2021 06:16 PM (IST)

    B.Ed. Merit List 2020 झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने राज्य के सरकारी व गैर सरकारी बीएड संस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस बार राज्य मेधा सूची में पहले तीन स्थान पर छात्राएं हैं। jceceb.jharkhand.gov.in

    Hero Image
    B.Ed. Merit List 2020: बीएड संस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम मेधा सूची में पहले तीन स्थान पर छात्राएं हैं।

    रांची, राज्य ब्यूरो।  jceceb.jharkhand.gov.in, Jharkhand JCECEB B.Ed. Merit List 2020, B.Ed Admission 2021 झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने राज्य के सरकारी व गैर सरकारी बीएड संस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस बार राज्य मेधा सूची में पहले तीन स्थान पर छात्राएं हैं। एकेडमिक अंकों के आधार पर तैयार मेधा सूची में पहले स्थान पर पल्लवी कुमारी, दूसरे स्थान पर सावित्री हेंब्रम तथा तीसरे स्थान पर अनुप्रिया रही हैं। पर्षद ने मेधा सूची में कुल 76,361 अभ्यर्थियों को शामिल किया है। इससे पहले पर्षद ने औपबंधिक मेधा सूची जारी की थी, जिसपर आपत्तियां मंगाई गई थीं। मिली आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम मेधा सूची जारी की गई है। इसे झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर देखा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैक में शीघ्र होगी 11 सदस्यों की नियुक्ति

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के 11 सदस्यों की नियुक्ति शीघ्र होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद फाइल विभागीय मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेज दी है। मुख्यमंत्री इसपर अंतिम निर्णय लेंगे। इधर, विभाग ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू से प्राप्त अनुशंसा के बाद मेदिनीनगर स्थित जनता शिवरात्रि कॉलेज के प्राचार्य डा. राणा प्रताप ङ्क्षसह को एक वर्ष के लिए जैक के सदस्य के रूप में अधिसूचित किया है।

    बता दें कि पिछले साल जनवरी माह में ही इसके सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद नए सदस्यों की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। जैक बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशक, विधानसभा से मनोनीत तीन विधायक तथा 11 अन्य सदस्य होते हैं। तीन विधायकों सुदिव्य कुमार, नारायण दास तथा दीपिका पांडेय सिंह का सदस्य के रूप में मनोनयन पहले ही कर दिया गया है।