Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Siramtoli Flyover: 'फ्लाइओवर के उद्घाटन से आदिवासियों को दिया धोखा', बाबूलाल मरांडी ने क्यों कहा ऐसा?

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 08:03 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सिरमटोली फ्लाईओवर के गुपचुप उद्घाटन का आरोप लगाया जिससे आदिवासी समाज नाराज है। मरांडी ने पर्यावरण दिवस पर उनकी भावनाओं को अनदेखा करने की बात कही। उन्होंने लोहरदगा में सड़क निर्माण में अनियमितताओं का भी मुद्दा उठाया जहाँ मिट्टी का उपयोग हो रहा है। मरांडी ने दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

    Hero Image
    फ्लाइओवर का उद्घाटन कर सरकार ने आदिवासियों को दिया धोखा : बाबूलाल

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच जून को गुपचुप तरीके से सिरमटोली फ्लाइओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को एक प्रेस वक्तव्य में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि फ्लाइओवर का लोकार्पण पर्यावरण दिवस के दिन किया गया। लेकिन इस मौके पर प्रकृति और पर्यावरण के उपासक आदिवासी समाज की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया।

    सिरमटोली फ्लाइओवर रांची के यातायात को सुगम तो बनाएगा, लेकिन इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से ही पास स्थित पवित्र सरना स्थल के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा था।

    बाबूलाल ने कहा कि आदिवासी समाज की धार्मिक आस्थाओं की अनदेखी कर, बिना कोई वैकल्पिक समाधान निकाले इस फ्लाइओवर का उद्घाटन करना आदिवासियों के साथ धोखा है। विकास की दौड़ में आदिवासी समाज की अस्मिता, आस्था और परंपराओं का सम्मान भी जरूरी है।

    इधर, बाबूलाल ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर राज्य में सड़क निर्माण में बरती जा रही गंभीर अनियमितता पर सवाल खड़ा किए हैं। मरांडी ने लिखा है कि सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि सड़कों के नाम पर घोटाले की परतें बिछाई जा रही हैं।

    लोहरदगा जिले के पेशरार गांव में जिस सड़क का निर्माण हो रहा है, वहां गिट्टी, डामर का नामोनिशान नहीं है, सीधे मिट्टी डाली जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से दोषी लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

    मरांडी का हमला- आदिवासी समाज नाराज

    • फ्लाइओवर का उद्घाटन कर सरकार ने आदिवासियों को दिया धोखा : बाबूलाल मरांडी
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरना स्थल विवाद का समाधान नहीं निकालने पर आलोचना की
    • मरांडी ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार और घोटाले का रिकार्ड बनाने में जुटी राज्य सरकार