Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बाबूलाल मरांडी को जान का खतरा, BJP नेता बोले- मेरे और परिवार पर हमला करने के लिए सुपारी दे रही...

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 07:03 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए अपराधियों को सुपारी दी जा रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही और कहा कि सरकार घोटालों का खुलासा करने के कारण उनके खिलाफ हो गई है।

    Hero Image
    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार मुझ समेत स्वजनों और करीबियों पर हमला करने के लिए अपराधियों को सुपारी दे रही है।

    गिरिडीह में एक प्रेस वार्ता में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन लाखों लोगों की आवाज उठाते रहेंगे जो भ्रष्टाचार, दमन और भय की राजनीति से पीड़ित हैं।

    प्रेस वार्ता में मरांडी ने कहा कि उन्हें कुछ विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त हुई है। राज्य सरकार के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े कुछ अत्यधिक भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति के अधिकारी उनके, उनके परिवार और उनके निकट लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने में लगे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है और वे उन्हें डराने-धमकाने के लिए संगठित योजनाओं का सहारा ले रहे हैं। इसमें हमले की साजिश से लेकर, झूठे मुकदमे, चरित्र हनन, और फर्जी स्टिंग ऑपरेशन तक की तैयारी शामिल है।

    मरांडी ने कहा कि सरकार उनके खिलाफ इसलिए सक्रिय हो गई है क्योंकि उन्होंने अनेक घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों को सार्वजनिक रूप से उजागर किया है।

    इनमें छत्तीसगढ़-झारखंड शराब घोटाला, बालू, पत्थर, जमीन और कोयले के अवैध खनन एवं तस्करी से जुड़े रैकेट शामिल हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व में शिकारीपाड़ा क्षेत्र में उनके खिलाफ उग्रवादियों से जानलेवा हमला कराने की सूचना पर केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपी थी। उनके पुत्र के निधन के बाद भी सच के लिए उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सका है।

    सड़क पर उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ता: आदित्य साहू

    प्रदेश भाजपा महामंत्री और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने बाबूलाल मरांडी पर खतरे की बात को गंभीर मामला बताया है। आदित्य साहू ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को कुछ हुआ तो राज्य की जनता और भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे।

    लोकतंत्र में सच की आवाज को दबाने की कोशिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने की सरकार की कोशिश का कार्यकर्ता जबाव देंगे।