Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: झारखंड में 13 पत्थर खदानों की लगी बोली... एक दर्जन खदान और होंगे नीलाम... जानिए, सबसे महंगी बोली किसकी लगी

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Tue, 28 Jun 2022 09:15 PM (IST)

    Jharkhand Mines Auction झारखंड में पत्थर खदानों की नीलामी शुरू होने के बाद दो दिनों में 13 खदानों की बोली लग चुकी है। अगले दो दिनों में एक दर्जन खदानों की बोली और लगने की उम्मीद। सरकार की ओर से बताया गया है कि कई खदानों से कमाई बढ़ी है।

    Hero Image
    Jharkhand News: झारखंड में 13 पत्थर खदानों की लगी बोली... एक दर्जन खदान और होंगे नीलाम...

    रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में लंबे समय के बाद पत्थर खदानों को खुली बोली के माध्यम से नीलाम किया जा रहा है और इसके परिणाम अभी तक राज्य सरकार के लिए सुखद ही रहे हैं। दो दिनों में 13 पत्थर खदानों की नीलामी हो चुकी है और आनेवाले दो दिनों में एक दर्जन खदानों की नीलामी होने के आसार है। उद्योग विभाग कुल 28 खदानों को नीलाम करने की तैयारी कर चुका है। खुली बोली का असर यह है कि कई खदान पहले से कहीं अधिक बोली लगाकर बिके हैं। सबसे महंगी बोली बेगुनिया पत्थर खदान के लिए लगाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार खदानों की बोली सौ प्रतिशत से ऊपर

    खान निदेशक अमीत कुमार के अनुसार अभी तक चार ऐसे खदान हैं जिनकी बोली 100 प्रतिशत से ऊपर की बोली लगाकर की गई है। सभी खदानों की बोली लगाकर नीलामी का काम पूरा हो जाने के बाद विभाग इस बात का आकलन करेगा कि पूर्व की तुलना में सरकार के राजस्व में कितनी बढ़ाेतरी हुई। झारखंड में पहली बार खुली बोली से खदानों का टेंडर हो रहा है। पिछले दो दिनों में देवघर, गिरिडीह, जमशेदपुर और दुमका के कई पत्थर खदानों की नीलामी हुई है। खान निदेशक अमीत कुमार ने बताया कि कम से कम चार ऐसे पत्थर खदान हैं जिनकी बोली बेहतर लगी है और विभाग को उम्मीद है कि पिछली बार से कहीं अधिक राजस्व सरकार के खाते में जमा होगा। अगले दो दिनों तक पत्थर खदानों की बोली लगाई जाएगी।